LHC0088 • 2025-11-21 17:07:22 • views 1136
मनुष्यों के करीब आने वाली उग्र बाघिन की निगरानी जारी। जागरण
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में एक और बाघिन भेजी गई है। इसे लखीमपुर के मझगई रेंज, नार्थ खिरी दुघवा टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू किया गया है। यह बाघिन मनुष्यों के करीब आ चुकी थी और एक युवक पर हमला करने का मामला भी सामने आया था। वन विभाग की टीम रेस्क्यू आपरेशन में जुटी हुई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उप निदेशक डा. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि बाघिन लगभग सात वर्ष की है और स्वभाव से काफी उग्र है। रेस्क्यू के बाद उसकी स्वास्थ्य जांच की गई और उसे गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया।
चिकित्सक और जू कर्मी उसकी निगरानी कर रहे हैं। बाघिन के रेस्क्यू के बाद पशु अस्पताल में कुल रेस्क्यू बाघों की संख्या तीन हो गई है, जिसमें शावक भी शामिल हैं। इसके अलावा, 12 तेंदुआ भी रेस्क्यू कर यहां लाए गए हैं। सभी वन्यजीवों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। |
Related threads
- • सताने लगी गर्मी! 30 डिग्री के समीप पहुुंचा दिन का तापमान, आनेवाले दिनों में बढ़ेगा पारा
- • 24 फरवरी राशिफल: चंद्रमा पलटेंगे इन राशियों की किस्मत, क्या मंगल-राहु की चाल से बढ़ सकती हैं मुश्किलें?
- • लाल किला, सचिवालय, विधानसभा और दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट
- • Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर ने बदला माैसम का मिजाज, तेज हवा संग बारिश से बढ़ी ठंड
- • വ്യാപാരക്കരാർ: വോട്ടിങ് മാറ്റി യൂറോപ്പ്, യുഎസ് ഓഹരിക്ക് തകർച്ച, കുതിച്ച് സ്വർണം, ‘ഇറാൻ’ ചർച്ചയിൽ ഇടിഞ്ഞ് എണ്ണ, മുന്നേറാൻ ഇന്ത്യൻ വിപണി
|