deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Shani Gochar 2025: इन 2 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पैसों की तंगी से मिलेगी मुक्ति

cy520520 2025-10-2 02:35:46 views 1243

  Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?





धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 03 अक्टूबर को पापाकुंशा एकादशी है। यह पर्व हर आश्विन माह में मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक पर लक्ष्मी नारायण जी की कृपा बरसती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्योतिषियों की मानें तो आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन न्याय के देवता शनिदेव अपनी चाल बदलेंगे। शनिदेव की चाल बदलने से दो राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे। साथ ही आर्थिक विषमता और जीवन में व्याप्त दुखों से मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं-


शनि गोचर 2025

न्याय के देवता शनिदेव शुक्रवार 03 अक्टूबर को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 03 अक्टूबर को रात 09 बजकर 49 मिनट पर शनिदेव उत्तर भाद्रपद के पहले चरण से वक्री चाल चलकर पूर्वाभाद्रपद के चौथे चरण में गोचर करेंगे। इससे दो राशि के जातकों को जीवन में नया सवेरा होगा।
कुंभ राशि



न्याय के देवता शनिदेव आपको शुभ फल देंगे। आप अपने जीवन पर विशेष ध्यान देंगे। आपको न्याय करने का अधिकार मिल सकता है। आप गुप्त तरीके से धन कमाने में सफल होंगे। शनिदेव की कृपा से आपको कारोबार में लाभ होगा। शत्रुओं पर आपको विजय मिलेगी। राजनीति में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।



व्यक्तिगत कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ा काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप काफी हद तक कठोर हो सकते हैं। आपके फैसले व्यक्तिगत हो सकते हैं। हालांकि, इन फैसलों से आप अपने जीवन में सफल भी होंगे। आप अपनी बौद्धिक शक्ति से खूब धन कमाने में सफल होंगे। फिजूलखर्ची से बचें। जीवन में तरक्की की राह पर अग्रसर रहेंगे।
मीन राशि



वर्तमान समय में शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं। अतः मीन राशि के जातकों को मिलाजुला लाभ देंगे। आप एकांतप्रिय हो सकते हैं। साथ ही आप सार्वजनिक विकास की जगह व्यक्तिगत विकास पर ध्यान देंगे। आप व्यर्थ के प्रपंचों से दूर रहेंगे। आप जिस किसी से मिलेंगे, आपकी पहली मुलाकात से ही उस व्यक्ति पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। इससे आपके कई बड़े और महत्वपूर्ण काम बनेंगे। कुछ अवसर पर आप उदासीन हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।



आपको राजाओं जैसा सुख प्राप्त हो सकता है। सरकार से भी आप लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। अगर आप मेहनत से जी न चुराए तो आप भविष्य में अवश्य धनवान बनेंगे। शनिदेव की विशेष कृपा बरसेगी। आपके विरोधी कितना भी ताकतवर हो, आप उसे हराने में सफल होंगे। आप अपने क्षेत्र में सम्मानित होंगे। धीरज रखने से आप जीवन में शीर्ष पर पहुंचेंगे। आलस से आपको बचना होगा। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें- Shani Mantra: इन मंत्रों के जप से करें शनिदेव को प्रसन्न, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार



यह भी पढ़ें- Shani Gochar: शनि गोचर से 3 राशियों की बदलेगी तकदीर, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67921