search

दिल्ली: बीड़ी विवाद में नाबालिग ने अधेड़ पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार

cy520520 2025-11-27 01:14:58 views 939
  

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में बीड़ी न देने पर एक नाबालिग ने अधेड़ पर चाकू से हमला कर दिया।



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पांडव नगर थाना क्षेत्र में बीड़ी देने से मना करने पर नाबालिग ने अधेड़ पर चाकू से वार कर दिया। गश्त कर रही दिल्ली पुलिस की पीसीआर ने खून से लथपथ अधेड़ को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया। कृष्ण साहनी का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की शिकायत पर पांडव नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने आरोपी नाबालिग को संजय झील से गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। कृष्ण अपने परिवार के साथ पांडव नगर में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर बैठा था, तभी नशे की हालत में एक नाबालिग उसके पास आया और जबरन बीड़ी मांगी।

अधेड़ के मना करने पर नाबालिग ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित ने विरोध किया तो नाबालिग ने चाकू निकालकर उसके पेट और सीने में दो वार कर दिए। इसके बाद वह अधेड़ को खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गया। वहां से गुजर रही एक पीसीआर ने अधेड़ को देखा और पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163433