search

बिहार के मंत्रियों की पूरी लिस्ट: प्रेम कुमार होंगे स्पीकर, श्रेयसी सिंह समेत 11 नए मंत्रियों को मिला बुलावा

Chikheang 2025-11-20 15:07:31 views 1239
  

भाजपा नेता प्रेम कुमार को विधानसभा का स्पीकर बनेंगे



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में नई सरकार के गठन की उलटी गिनती तेज हो गई है। आज सुबह 11.30 बजे नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसी के साथ मंत्रिपरिषद का स्वरूप भी सामने आना शुरू हो गया है। इस बार की खास बात यह है कि मंत्रियों को फोन जाने का सिलसिला बुधवार देर रात से ही शुरू हो गया था और अब यह लगभग स्पष्ट है कि भाजपा और जदयू दोनों से नए और अनुभवी चेहरों का मिश्रित कैबिनेट तैयार किया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सबसे बड़ी खबर यह है कि भाजपा नेता प्रेम कुमार को विधानसभा का स्पीकर बनाया जाएगा। यह निर्णय दल के भीतर मजबूत अनुभव, संगठनात्मक पकड़ और सदन संचालन की उनकी छवि के आधार पर लिया गया है।

इसके अलावा भाजपा कोटे से 14 विधायकों को मंत्री पद के लिए फोन गया है। इनमें वरिष्ठता और युवा नेतृत्व दोनों शामिल हैं
प्रेम कुमार

  • प्रेम कुमार  
  • सम्राट चौधरी
  • विजय कुमार सिन्हा
  • रामकृपाल यादव
  • श्रेयसी सिंह
  • संजय टाइगर
  • नारायण शाह
  • रामा निषाद
  • नितिन नवीन
  • सुरेंद्र मेहता
  • लखेंद्र पासवान
  • अरुण शंकर प्रसाद
  • प्रमोद चंद्रवंशी


इनमें सबसे अधिक चर्चा श्रेयसी सिंह की हो रही है। जमुई से दूसरी बार जीत चुकी श्रेयसी एक अंतरराष्ट्रीय शूटर हैं और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल ला चुकी हैं। पहली बार मंत्री बनती श्रेयसी युवाओं के प्रतिनिधित्व की नई पहचान मानी जा रही हैं।

इधर जदयू कोटे से भी 5 विधायकों को फोन जाने की सूचना है

  • श्रवण कुमार
  • बिजेंद्र यादव
  • विजय चौधरी
  • अशोक चौधरी
  • लेसी सिंह


इनमें विजय चौधरी और अशोक चौधरी को नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद चेहरे माना जाता है, जो शासन-प्रशासन में अपनी पकड़ और अनुभव के लिए जाने जाते हैं।

उधर, बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया, जिसके बाद सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला भी औपचारिक रूप से तय किया गया।

गांधी मैदान में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।

कुल मिलाकर, बिहार के नए मंत्रिमंडल में इस बार अनुभव, राजनीतिक संतुलन और युवा ऊर्जा का ऐसा मेल देखने को मिलेगा, जो आने वाले कार्यकाल की दिशा तय करेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166297