deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Nitish Kumar: गांधी मैदान में पांचवीं बार नई सरकार का शपथ ग्रहण, लालू प्रसाद से क्‍या है कनेक्‍शन?

Chikheang 2025-11-20 02:07:43 views 23

  

2005 में गांधी मैदान में शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी व अन्‍य। जागरण आर्काइव  



विद्या सागर, पटना। ऐतिहासिक गांधी मैदान पांचवीं बार नई सरकार के शपथ ग्रहण का गवाह बनेगा। इससे पूर्व चार बार गांधी मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है।

वर्ष 1990 में पहली बार यहां नई सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में लालू प्रसाद (Lalu Prasad) ने अपने मंत्रीमंडल के साथ शपथ ली थी।
2005 में नीतीश ने गांधी मैदान में ली थी शपथ

इसके बाद 15 वर्ष बाद जब राज्य में पहली बार एनडीए की सरकार बनी तो गांधी मैदान में वर्ष 2005 में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इसके बाद एनडीए की सरकार (NDA Government) बनने बाद वर्ष 2010 में गांधी मैदान में ही नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया।

वर्ष 2015 में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार के शपथ ग्रहण का गांधी मैदान साक्षी बना। अब 10 वर्ष बाद वर्ष 2025 में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण का गांधी मैदान गवाह बनेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

(पीएम के आगमन को लेकर वाहनों की जांच करते सुरक्षाकर्मी)
चप्‍पे-चप्‍पे पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था

शपथ ग्रहण को लेकर गांधी मैदान बुधवार की शाम दुधिया रोशनी में नहाया हुआ दिखा। पूरा परिसर नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार है।

सुरक्षा, व्यवस्थापन और मंचन हर स्तर पर तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। बुधवार शाम जैसे ही लाइटें जगमगाईं, पूरा मैदान एक भव्य आयोजन स्थल में तब्दील हो गया, मानो पूरा शहर लोकतांत्रिक उत्सव का स्वागत करने को तैयार हो।

  

(खोजी कुत्‍ते के सहारे गांधी मैदान में की जा रही जांच।)

गांधी मैदान में बनाए गए मुख्य मंच के सामने विशेष रूप से ‘डी एरिया’ तैयार किया गया है, जहां सबसे महत्वपूर्ण अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

इसी स्थान से राज्य के नए मंत्रियों और मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का सीधा अवलोकन वीवीआईपी करेंगे। डी एरिया की संरचना सुरक्षा एजेंसियों के सुझावों पर आधारित है, जिससे किसी तरह की भीड़भाड़ या व्यवधान न हो।

  

(एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार व अन्‍य।)
बैरिकेड‍िंग कर जनता के ल‍िए व्‍यवस्‍था


डी एरिया के पीछे विशिष्ट अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सांसद, विधायक, विभिन्न राज्यों के आने वाले मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों के लिए आरामदायक सीटें लगाई गई हैं।

इसके पीछे के हिस्से में बैरिकेडिंग करके आम जनता के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए कई एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाए गए हैं, जिन पर पुलिस और सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती होगी।

  

(गांधी मैदान में बनाया गया स्‍टेज।)

गांधी मैदान के चारों ओर सुरक्षा का व्यापक घेरा बनाया गया है। ड्रोन से निगरानी, डाग स्क्वायड की जांच और बम निरोधक दस्ता लगातार मैदान में सक्रिय है।

जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और विशेष सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिनभर कई राउंड निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

अधिकारियों ने मंच की मजबूती, बिजली आपूर्ति, वीआईपी मार्ग, मीडिया गैलरी और पार्किंग की तैयारियों को लेकर विस्तृत निर्देश भी दिए।

  

(एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद प्रसन्‍न मुद्रा में नीतीश कुमार।)


पूरे पटना शहर में शपथ ग्रहण को लेकर उत्साह का माहौल है। बुधवार रात गांधी मैदान के चारों ओर लगी चमकती रोशनी और सजे हुए प्रवेश द्वार इस आयोजन की भव्यता का एहसास करा रहे हैं।

गुरुवार को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह न सिर्फ सरकार के गठन का औपचारिक अवसर है, बल्कि जनता के भरोसे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति उत्सव जैसा प्रतीक बन गया है।

  

(गांधी मैदान में द‍िनभर होती रही तैयारी।)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
123596