search

घर में बैठा था पति... 2 साल की बेटी को लेकर Ex प्रेमी के घर पहुंची महिला, बोली- DNA टेस्ट कराओ

LHC0088 2025-11-20 02:07:41 views 824
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। सात साल पहले चोरी-छिपे शुरू हुई प्रेम कहानी दोनों परिवार के गले की फांस बन गई। सिंचाई विभाग के लिपिक का रिश्ता तय होने के बाद प्रेमिका अपनी दो साल की बेटी को लेकर उनके घर पहुंच गई। बोली, शादी से पहले बेटी का डीएनए टेस्ट कराओ। यह बच्ची लिपिक की हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

परिवार के लोगों ने महिला की बात मानने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने आरोपित लिपिक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। इसकी विवेचना सीओ सदर देहात को दी गई है। मामला उजागर होने पर महिला का पति भी घर छोड़कर भाग गया है।

बांदा की रहने वाली युवती ने वहां के रहने वाले मुस्लिम युवक से शादी कर ली। मामला दो संप्रदाय का होने की वजह से तनाव बन गया। उसके बाद बांदा से भाग कर दोनों मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के बक्सर गांव में पवन के मकान में किराए पर रहने लगे। 2018 में तभी महिला की दोस्ती मकान मालिक पवन से हो गई।

दोनों में शारीरिक संबंध तब बन गए। इसी बीच पवन के परिवार को दोनों की दोस्ती के बारे में जानकारी मिली। तब महिला और उसके पति से मकान खाली करा लिया गया। वह दूसरी कालोनी में जाकर रहने लगे। महिला का कहना है कि उसके बाद भी पवन चोरी छिपे उससे मिलता रहा।

इसी बीच पवन के पिता की मौत हो गई, जो मृतक आश्रित कोटे से पिता के स्थान पर सिंचाई विभाग में लिपिक की नौकरी पा गया। इसी बीच पवन का रिश्ता मुजफ्फरनगर की रहने वाली युवती से हो गया। 24 नवंबर की शादी तय हो गई। तब महिला अपनी दो साल की बेटी को गोद में लेकर पवन के घर पहुंच गई। उसने कहा कि शादी से पहले बच्ची का डीएनए टेस्ट कराओ।

यह बच्ची पवन की है। तभी परिवार के लोगों ने महिला को बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। इसी बीच महिला के पति को भी मामले की जानकारी हुई। वह घर छोड़कर बांदा चला गया। उसके बाद महिला ने गंगानगर थाने में पवन के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। मामला बड़ा ही संवेदनशील होने की वजह से सीओ सदर देहात को मामले की विवेचना दी गई।

बुधवार को आरोपित पक्ष के लोग भी डीआइजी से मिले। उनका आरोप था कि पवन पर फर्जी तरीके से आरोप लगाए जा रहे है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने कहा कि महिला की दो साल की बच्ची और आरोपित पवन का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। साथ ही महिला का मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
147588

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com