Mahindra Thar Roxx की नई कीमतें GST दर कटौती के बाद
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में लॉन्च होने के बाद से ही Mahindra Thar Roxx ने लोगों के बीच अपनी एक मजबूत स्थिति को बनाया है। अब GST दरों की कटौती के बाद इस SUV की कीमत कम हो गई है। इसकी वजह से यह पहले से ज्यादा किफायती हो गई है। इसे देखते हुए हम यहां पर आपको Thar Roxx के हर वेरिएंट की नई कीमत के बारे में बता रहे हैं कि किस वेरिएंट को खरीदने पर ज्यादा फायदा होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Mahindra Thar Roxx की नई कीमतें
Mahindra Thar Roxx पेट्रोल मैनुअल
वेरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत बचत
MX1 RWD* MT
₹ 12.99 लाख
₹ 12.25 लाख
₹ 74,000
MX5 RWD* MT
₹ 16.70 लाख
₹ 15.75 लाख
₹ 95,000
Mahindra Thar Roxx पेट्रोल ऑटोमैटिक
वेरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत बचत
MX3 RWD AT*
₹ 15.29 लाख
₹ 14.42 लाख
₹ 87,000
MX5 RWD AT*
₹ 18.19 लाख
₹ 17.16 लाख
₹ 1.03 लाख
AX7L RWD AT
₹ 20.69 लाख
₹ 19.51 लाख
₹ 1.18 लाख
Mahindra Thar Roxx डीजल मैनुअल
वेरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत बचत
MX1 RWD MT
₹ 14.29 लाख
₹ 13.48 लाख
₹ 81,000
MX3 RWD MT
₹ 16.29 लाख
₹ 15.36 लाख
₹ 93,000
AX3L RWD MT
₹ 17.29 लाख
₹ 16.31 लाख
₹ 98,000
MX5 RWD MT
₹ 17.29 लाख
₹ 16.31 लाख
₹ 98,000
MX5 4WD* MT
₹ 19.39 लाख
₹ 18.29 लाख
₹ 1.10 लाख
AX7L RWD MT
₹ 19.79 लाख
₹ 18.67 लाख
₹ 1.12 लाख
AX7L 4WD* MT
₹ 21.89 लाख
₹ 20.65 लाख
₹ 1.24 लाख
Mahindra Thar Roxx डीजल ऑटोमैटिक
वेरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत बचत
MX3 RWD AT
₹ 17.79 लाख
₹ 16.78 लाख
₹ 1.01 लाख
MX5 RWD AT
₹ 18.79 लाख
₹ 17.72 लाख
₹ 1.07 लाख
AX5L RWD AT
₹ 19.29 लाख
₹ 18.19 लाख
₹ 1.10 लाख
AX7L RWD AT
₹ 21.29 लाख
₹ 20 लाख
₹ 1.29 लाख
AX5L 4WD AT
₹ 21.39 लाख
₹ 20.17 लाख
₹ 1.22 लाख
AX7L 4WD AT
₹ 23.39 लाख
₹ 22.06 लाख
₹ 1.33 लाख
महिंद्रा ने अपने सभी Thar Roxx वेरिएंट की कीमतों में कमी की है। इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमतों में 74,000 रुपये से लेकर 1.18 लाख रुपये तक की कटौती हुई है। इसके AX7L 4WD डीजल-ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमतों में 1.33 लाख रुपये तक की कटौती की गई है।srinagar-general,Tehreek-e-Hurriyat headquarters sealed, Jammu and Kashmir police action, UAPA crackdown separatist, Syed Ali Shah Geelani, Jamaat-e-Islami Kashmir, Anti-national activities crackdown, Srinagar Haiderpora, Terrorist activities investigation, Kashmir Separatist network busted, Illegal Activities Prevention Act,Jammu and Kashmir news
नई GST दरों का असर
- पिछले GST दरों की वजह से Mahindra Thar Roxx पर 28% GST और अतिरिक्त 20% सेस लागू होता था। अब, नई GST दर के तहत, इसे 40% GST पर कर दिया गया है। यह खास तौर पर SUV की लंबाई (4 मीटर से अधिक) और इंजन क्षमता (1500cc से अधिक) के कारण हुआ है। इस नई दर से SUV की कीमतों में कमी आई है।
- नई कीमतें 6 सितंबर, 2025 से लागू हो चुकी हैं, जो कि केंद्रीय सरकार द्वारा 22 सितंबर 2025 को जारी किए गए निर्देशों से पहले की तारीख है। इसका मतलब है कि ग्राहक अब कम कीमतों पर Thar Roxx को बुक कर सकते हैं और उन्हें जल्द ही अपनी नई SUV मिल सकती है, खासकर जब यह त्योहारी सीजन में उपलब्ध है।
Mahindra Thar Roxx का मुकाबला
Mahindra Thar Roxx का मुकाबला Force Gurkha 5-door और Maruti Jimny से देखने के लिए मिलता है। इसके साथ ही Hyundai Creta, Volkswagen Taigun, Maruti Grand Vitara, Victoris, Honda Elevate और Citroen Aircross जैसी गाड़ियों से भी टक्कर रहती है।
 |