search

Taj Mahal Urs: आज चढ़ेगी 1720 मीटर सतरंगी चादर, पूरे दिन फ्री रहेगा ताजमहल

Chikheang 2026-1-17 10:56:35 views 846
  

ताजमहल पर सैलानी।



जागरण संवाददाता, आगरा। शाहजहां के 371 वें उर्स में दूसरे दिन शुक्रवार को संदल की रस्म अदा की गई। साप्ताहिक बंदी के चलते दोपहर 12. 30 बजे ताजमहल खोला गया और नमाजियों को प्रवेश दिया गया। दोपहर दो बजे से जायरीनों को निश्शुल्क प्रवेश मिला, शाहजहां की कब्र पर संदल का लेप किया गया और फूलों की चादर चढ़ाई गई।

शनिवार को उर्स में तीसरे दिन सुबह से ही ताजमहल में निश्शुल्क प्रवेश मिलेगा, आकर्षण का केंद्र सतरंगी 1720 मीटर लंबी चादर रहेगी, धर्मगुरुओं की उपस्थिति में अभी तक की सबसे लंबी चादर को ताजमहल में ले जाई जाएगी।
शुक्रवार के चलते दोपहर 12. 30 बजे नमाज के लिए खोला गया ताजमहल

शाहजहां के उर्स में दूसरे दिन साप्ताहिक बंदी के चलते सुबह ताजमहल बंद रहा। नमाज के लिए दोपहर 12. 30 बजे ताजमहल खोला गया और नमाजियों को प्रवेश दिया गया। दोपहर दो बजे उर्स कमेटी के सदस्य संदल (चंदन का बुरादा, गुलाबजल, केवड़ा, इत्र और दूध का मिश्रण), फूलों की चादर, तवर्रुख की डलिया लेकर मुख्य कब्रों तक पहुंचे।

रॉयल गेट पर शहनाई गूंजी, मुख्य मकबरे में स्थित तहखाने को खोला गया। तहखाने में स्थित शाहजहां की कब्र पर संदल का लेप किया और फूलों की चादर चढ़ाई गई। मुख्य मकबरे पर कव्वाली गूंजी।
आज पूरे दिन ताजमहल में प्रवेश निश्शुल्क, शाम को होगा तीन दिवसीय उर्स का समापन

सीनियर कमांडेंट सीआइएसएफ वैभव कुमार, संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी, प्रिंस बाजपेई, सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी, जाहिद वारिस, रेहान , ललिता अरोड़ा आदि मौजूद रहे। उर्स में तीसरे दिन शनिवार को सुबह से ही निश्शुल्क प्रवेश मिलेगा।

खुद्दाम ए रोजा कमेटी द्वारा 1720 मीटर लंबी चादर चढ़ाई जाएगी, पिछले वर्ष 1640 मीटर लंबी चादर चढ़ाई गई थी। सर्वधर्म सद्भाव की प्रतीक सतरंगी हिंदुस्तानी चादर दक्षिणी गेट स्थित हनुमान मंदिर से धर्मगुरुओं की उपस्थिति में ताजमहल ले जाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- इस हफ़्ते छुट्टी के दिन भी खुलेगा ताजमहल, शुक्रवार को केवल दोपहर दो बजे बाद मिलेगा प्रवेश

यह भी पढ़ें- तीन दिन फ्री एंट्री: ताजमहल में शाहजहां के उर्स पर 1720 मीटर लंबी सतरंगी चादरपोशी, असली कब्र देख सकेंगे
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168736