search

PM Kisan Yojana: औरंगाबाद के 1.78 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि की 21वीं किस्त

deltin33 2025-11-19 23:08:17 views 1249
  



जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। जिले के एक लाख 78 हजार 451 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 21वीं किस्त की राशि 2000 रुपये उनके खाते में दी गई है। जिला कृषि पदाधिकारी संदीप राज ने बताया कि इस योजना के तहत वर्ष में तीन किस्तों में किसानों को छह हजार रुपये दी जाती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

किसानों ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के किसानों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से राशि जारी की। साथ ही प्रधानमंत्री ने दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती सम्मेलन का शुभारंभ किया। कृषि विज्ञान केंद्र सिरिस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केवीके वैज्ञानिकों ने किसानों को रबी मौसम से संबंधित विभिन्न तकनीकी सुझाव दिए।

कृषि विशेषज्ञ पंकज कुमार सिन्हा ने रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती, कीट-रोग प्रबंधन तथा संतुलित उर्वरक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने खेती को लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने के तरीकों पर जोर दिया। डॉ. प्रतिभा कुमारी ने फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व को रेखांकित करते हुए पराली न जलाने की बात कही। अवशेषों के सुरक्षित प्रबंधन की तकनीकों की जानकारी दी।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार मंडल ने प्राकृतिक खेती के लाभ, मिट्टी स्वास्थ्य संरक्षण और रसायन-मुक्त खेती के बढ़ते महत्व के बारे में किसानों को जागरूक किया। डॉ. अशुतोष कुमार ने बेहतर उत्पादन के लिए उन्नत किस्मों के चयन की आवश्यकता बताई और किसानों को गेहूं की नई जारी किस्मों के बारे में जानकारी दी, जो वर्तमान रबी मौसम के लिए उपयोगी है।

इस अवसर पर केवीके वैज्ञानिकों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की और उन्हें वैज्ञानिक, व्यावहारिक एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल सलाह दी। कार्यक्रम का समापन किसानों के बीच तकनीकी चर्चा, प्रश्न-उत्तर सत्र और जागरूकता संवाद के साथ हुआ।
किस प्रखंड में कितने किसानों को मिली राशि?
प्रखंडवार किसान संख्या

    प्रखंड किसानों की संख्या
   
   
   सदर
   17,400
   
   
   बारुण
   11,635
   
   
   दाउदनगर
   6,762
   
   
   देव
   12,322
   
   
   गोह
   11,233
   
   
   हसपुरा
   8,510
   
   
   रफीगंज
   20,085
   
   
   ओबरा
   17,195
   
   
   कुटुंबा
   22,020
   
   
   मदनपुर
   24,263
   
   
   नबीनगर
   27,026
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474735