search

Dhurandhar के ट्रेलर में लास्ट 1 मिनट ने मचा दिया हंगामा, सोशल मीडिया पर मिले ऐसे रिव्यू

deltin33 2025-11-19 01:42:58 views 1193
  

धुरंधर के ट्रेलर पर ऑडियंस का रिएक्शन/ फोटो - Youtube



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म \“धुरंधर\“ का जब से पहला लुक सामने आया है, तब से ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर थी। अब एक्शन ड्रामा की फिल्म ये उत्सुकता ट्रेलर आने के बाद दोगुने लेवल पर पहुंच चुकी है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संजय दत्त-अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म में हर किरदार को आदित्य धर ने बहुत ही शानदार तरीके से पेश किया, जिसमें कैरेक्टर पर से तो पर्दा उठ गया, लेकिन कहानी क्या है, इस पर सस्पेंस अब भी बरकरार है। 4 मिनट 7 सेकंड के इस पूरे ट्रेलर में लास्ट के एक मिनट पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। ट्रेलर पर क्या रहा ऑडियंस का रिएक्शन चलिए जानते हैं।  
दर्शकों को कैसा लगा \“धुरंधर\“ का ट्रेलर?

धुरंधर के ट्रेलर रिलीज के साथ आदित्य धर ने ये बता दिया है कि उनकी ये फिल्म रियल लाइफ इवेंट से इंस्पायर है। कहानी को मेकर्स ने तो गुप्त रखा है, लेकिन ट्रेलर देखकर लोग ये अनुमान लगा रहे हैं कि मूवी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल या किसी बड़े आर्मी ऑफिसर की कहानी पर आधारित है।  

यह भी पढ़ें- \“मुझे होंठ पतले करने पड़े...\“R Madhavan ने Dhurandhar में अपने लुक के लिए अपनाया ये तरीका, नहीं पहचान पाए थे अर्जुन रामपाल

  

\“धुरंधर\“ की सही कहानी क्या है, ये तो धीरे-धीरे पता चलेगा, लेकिन दर्शकों को रणवीर सिंह की इस मूवी का ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, “आदित्य धर ये आपने क्या बनाया है, एक्स्ट्राऑर्डिनरी। हर फ्रेम का बैकग्राउंड म्यूजिक फुल पैसा वसूल वाइब्स दे रहा है। ये फर्स्ट शो से ही बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा देगी“।  

  
लास्ट 1 मिनट को देखकर बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

वैसे तो \“धुरंधर\“ का पूरा ट्रेलर ही बहुत शानदार है, लेकिन लास्ट के एक मिनट में जहां एक आदमी आग में जल रहा है और रणवीर सिंह ने उसे गोली मारी है, वह लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, “ये एनिमल की भी बाप है“। दूसरे यूजर ने लिखा, “भाई लास्ट के एक मिनट जब रणवीर सिंह आता है...भाई ये बंदा फिर से आग लगाने आ रहा है। बैकग्राउंड म्यूजिक...रणवीर सिंह इंडियन सिनेमा का सबसे बेस्ट एक्टर है“।  

  

एक और अन्य यूजर ने लिखा,“ये ट्रेलर सभी मास मसाला फिल्मों का बाप है, रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर ये मेगा कमबैक है“। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर ये मल्टीस्टारर फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

यह भी पढ़ें- Dhurandhar: बॉक्स ऑफिस पर हाई-वोल्टेज धमाके लिए तैयार \“धुरंधर\“, 5 कारणों से बनेगी ब्लॉकबस्टर


like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472441