search

इन राशियों के लिए बेहद शुभ होता है हीरा, पहनते ही बदल जाती है किस्मत

deltin33 2025-11-19 00:07:40 views 1241
  

सुखों के कारक शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और सुखों के कारक शुक्र देव की पूजा की जाती है। धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्योतिष कुंडली में शुक्र ग्रह (Venus planet) मजबूत करने के लिए भगवान शिव की पूजा और हीरा रत्न धारण करने की सलाह देते हैं। हीरा धारण करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। साथ ही शुक्र देव की कृपा साधक पर बरसती है। हीरा रत्न दो राशि (zodiac luck) के जातकों के लिए लकी साबित होता है। आइए, इसके बारे में जानते हैं-
कब पहनना चाहिए हीरा? (diamond gemstone)

हीरा पहनने या धारण करने के लिए शुक्रवार का दिन बेहद उत्तम होता है। इसके बावजूद अपने निकटतम ज्योतिष या प्रकांड पंडित से अवश्य सलाह लें। शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से मां लक्ष्मी की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद हीरा धारण करें। इस समय अपने आराध्य का ध्यान कर रत्न धारण करें। इसे चांदी की अंगूठी में जड़ित कर पहनें।
इन राशियों के लिए है लकी

  

वृषभ और तुला राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं और आराध्या जगत की देवी मां दुर्गा हैं। तुला राशि वालों को शनि देव शुभ फल देते हैं। वहीं, वृषभ राशि को चंद्र देव हमेशा शुभ फल देते हैं। तुला राशि में शनि देव और वृषभ राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं।  

तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रंग सफेद है। वहीं, वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रंग सफेद है। इन दोनों राशि के जातकों के लिए शुभ रत्न हीरा है। हीरा धारण करने से इन दोनों राशि के जातकों को हर क्षेत्र में मनमुताबिक सफलता मिलती है।
हीरा पहनने के फायदे

ज्योतिषियों की मानें तो वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए हीरा फायदेमंद होता है। हीरा रत्न धारण करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। कुंडली में शुक्र मजबूत होने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख, शोहरत, सौदर्यता, प्रेम-प्रसंग आदि विषयों में जातक को सफलता मिलती है।

यह भी पढ़ें- इन 2 राशियों के लिए लकी होता है पुखराज, पहनने से आर्थिक तंगी होती है दूर और शुरू हो जाते हैं अच्छे दिन

यह भी पढ़ें- Benefits Of Red Coral Stone: इन 2 राशियों के लिए लकी होता है मूंगा, पहनते ही बदल जाती है तकदीर




अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474863