search

लखनऊ में फर्जी दस्तावेजों से चार करोड़ की संपत्ति हड़पने वाला गिरफ्तार, दो साल से था फरार

deltin33 2025-11-18 03:37:03 views 773
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। फर्जी दस्तावेज की मदद से चार करोड़ की संपत्ति हड़पने वाले आरोपितों को गोमतीनगर पुलिस ने चिनहट से गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपित ने कोविड काल में मृत हुए बुजुर्ग महिला की की करीब चार करोड़ की संपत्ति को फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजों ने हड़प ली थी।

इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित संजीव सिंह हसनगंज के बाबूगंज नई बस्ती का रहने वाला है। उसके खिलाफ गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा सनसिटी निवासी अरुण कुमार सरकार ने सात अक्टूबर 2023 को मुकदमा दर्ज कराया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस मामले में संजीव के अलावा रायबरेली के अनुज प्रताप सिंह, बाराबंकी के चौधरी रविकांत व एक अन्य भी आरोपित है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपनी पत्नी अंजली बी सरकार के साथ मिलकर गोमतीनगर स्थित एल्डिको ग्रीन कालोनी में एक मकान खरीदा था, जिसमें अंजली रह रही थीं। कोविड-19 के दौरान जब देशभर में कड़े प्रतिबंध लागू थे, उस समय अरुण सरकार विदेश में थे।

इसी बीच 23 अप्रैल 2021 को अंजली की मृत्यु हो गई। महामारी के बाद जब वह वापस लखनऊ लौटे और अपने घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर से नकदी, जेवरात और कई जरूरी सामान गायब हैं।पीड़ित ने शिकायत में आरोप लगाया था कि उनके विदेश में रहने और पत्नी की मृत्यु का फायदा उठाते हुए आरोपितों ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए, बिना पंजीकरण वाली वसीयत दिखाई और उनकी पत्नी के नकली हस्ताक्षर बनाकर लगभग चार करोड़ रुपये मूल्य की प्रापर्टी पर कब्जा कर लिया।

यही नहीं, घर में मौजूद मूल्यवान जेवरात, नकदी और सामान भी हड़प लिया गया। अरुण सरकार के मुताबिक यह गिरोह कोविड के दौरान मृत वरिष्ठ नागरिकों की संपत्तियों पर फर्जी पेपर तैयार कर कब्जा करने का काम करता था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1410K

Threads

0

Posts

4310K

Credits

administrator

Credits
439201

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com