search

बिहार में भाजपा की जीत पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लगाए ठुमके, कहा अब मोदी का ‘महा मैजिक’ शुरू

Chikheang 2025-11-18 03:37:02 views 682
  

मसूरी के गांधी चौक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नृत्य करते हुए कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।



संवाद सहयोगी, जागरण, मसूरी : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के गांधी चौक में पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिठाई बांटकर एवं आतिशबाजी कर बिहार में भाजपा की विजय का जोरदार जश्न मनाया।

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडलाध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, रणवीर कंडारी सहित कार्यकर्ताओं ने खूब ठुमके लगाए।

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जो लोग कहते थे कि मोदी मैजिक खत्म हो गया है, उन्हें बिहार चुनाव परिणाम देख लेने चाहिए। अब मोदी का ‘महा मैजिक’ शुरू हुआ है।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति की गई अभद्र टिप्पणियों का जवाब बिहार की जनता ने अपने वोट से दे दिया है।

जोशी ने कहा कि बिहार की जनता ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है, वह निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047’ के संकल्प में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कहा कि आगामी 2027 में उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश सहित जहां भी चुनाव हैं, वहां भी भाजपा बड़ी जीत के साथ पुनः सत्ता में लौटेगी।

उन्होंने कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष की भाजपा पर की गई टिप्पणी पर कहा कि बुझे हुए चिराग से कभी रौशनी नहीं होती। ऐसे ही गणेश गोदियाल हैं। गत सप्ताह मसूरी आए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भी ऐसा ही बयान दिया और अगले दिन उनकी विदाई हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मोहन पेटवाल, राकेश रावत, नरेंद्र मेलवाल, कमल शर्मा, राजेंद्र रावत, सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- \“हम इलेक्शन मोड में नहीं, हमेशा इमोशनल...\“, बिहार का रण जीतने के बाद क्या-क्या बोले पीएम मोदी

यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा ने कर दिया क्लियर, बिहार में नहीं होगा महाराष्ट्र जैसा हाल, नीतीश कुमार ही बनेंगे CM
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163212