search

अलीगढ़ नगर निगम के कर वसूली में आई तेजी, 10 दिन तक बड़े बकाएदारों से वसूले जाएंगे 40 लाख

deltin33 2025-11-18 03:07:32 views 1257
  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। नगर निगम में संपत्ति कर वसूली की सुस्त रफ्तार पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा सख्त हो गए हैं। रविवार को चारों जोन की कुल मात्र 16 लाख की वसूली देखकर उन्होंने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव व जोनल अधिकारियों को नाराजगी जताई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने चेतावनी दी कि 10 दिन में प्रति ज़ोन 35 से 40 लाख रुपये की वसूली न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होगी।

बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर वसूली होगी। सोमवार को सेवा भवन स्थित कार्यालय में हुई विस्तृत समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, कर अधीक्षक व संबंधित अधिकारियों को तलब कर खराब वसूली पर नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि जोनल अधिकारी फील्ड में नहीं निकल रहे, जिससे बकायेदारों पर कोई दबाव नहीं बन रहा। नगर आयुक्त ने साफ कहा कि अगले 10 दिन सभी ज़ोनल अधिकारियों व राजस्व कर्मियों के लिए बेहद संवेदनशील होंगे।

रोजा लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की निगरानी की जाएगी। उन्होंने सभी बड़े सरकारी व गैर-सरकारी बकायेदारों की सूची तलब की है। इस मौके पर विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472073