search

फिरोजपुर: खेत में दबी थी 200 लीटर अवैध शराब, आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

LHC0088 2025-11-17 21:07:07 views 1044
  

फिरोजपुर सदर पुलिस की छापेमारी में 200 लीटर शराब बरामद (प्रतीकात्मक फोटो)



संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान छापेमारी कर 1 व्यक्ति की तरफ से खेतों में छुपाकर रखी हुई भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

जबकि इस कार्रवाई के दौरान आरोपित मौके से फरार हो गया। उक्त मामलें में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के एचसी रमेश कुमार ने बताया कि उसे चैकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि जंग सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गांव निहाला किलचा अवैध शराब बनाने व बेचने का काम करता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसने अपने घर के बाहरी दीवार के साथ खेतों में ट्यूब में अवैध शराब छुपाकर रखी हुई है, जोकि उसने आगे किसी को सप्लाई करनी है। इस पर पुलिस ने छापेमारी करके उक्त जगह से 200 लीटर अवैध शराब बरामद की है, जबकि इस कार्रवाई के दौरान जंग सिंह मौके से फरार हो गया।

मामलें की जांच कर रहे रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में जंग सिंह पर मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161061