search

24 घंटे में घर के अंधेरे से मिला छुटकारा, DM के काम करने का तरीका देख भावुक बुजुर्ग महिला

LHC0088 2025-11-17 17:08:02 views 1257
  



अशरफ चौधरी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। हापुड़ जनपद में संपूर्ण समाधान दिवस के दिन एक महिला अपने बेटे मंदबुद्धि के साथ तहसील में पहुंची थी। जिसने डीएम की कार्य करने की कार्यशैली देखी तो भावुक हो गई और बोली साहब आप पर ही उम्मीद टिकी हुई है। डीएम अभिषेक पांडेय ने अपने अंदाज में कहा बताओ माता जी क्या परेशानी है। पीड़ित महिला रेखा ने कहा साहब बेटा मंदबुद्धि है और घर पर अंधेरा रहता हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गांव करीमपुर में बाहरी छोर पर मकान बना हुआ हैं। करीब एक माह हो गया। कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही हैं। महिला रेखा ने कहा साहब ऊर्जा निगम के बार-बार चक्कर काटकर थक चुकी हूं। ऊर्जा निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की है कि लेकिन, उन्होंने बिजली कनेक्शन नहीं दिया है।

पीड़ित महिला को पुराना बकाया बिल जमा करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता था। जब डीएम ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि समाधान दिवस में आई शिकायत का निस्तारण मैं खुद करता हुं। मुझे पीड़ित महिला के घर 24 घंटे में उजाला चाहिए। यह बात सुनकर विभाग के अधिकारियों ने महिला के घर पर दौड़ लगानी शुरू कर दी और 24 घंटे में महिला को घर से अंधेरे से छुटकारा मिल गया।

पीड़ित महिला ने डीएम अभिषेक पांडेय की प्रशंसा करते हुए कहा ऐसे अधिकारियों से न्याय मिलने की उम्मीद रहती हैं। बता दिया जाए कि विभाग की लापवाही के कारण सैकड़ों घरों में बिजली कनेक्शन नहीं हो पा रहा है। तहसील क्षेत्र के कुछ उपभोक्ता परेशान होकर उपकेंद्रों का चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी दूरी और दस्तावेज की कमी बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं।

यह भी पढ़ें- SIR को लेकर कितने गंभीर हैं अधिकारी-कर्मचारी, मीटिंग में DM का पारा हुआ हाई; 79 को जारी किए नोटिस

तहसील क्षेत्र में ऐसे बहुत लोग हैं, जिनके घर आज तक कनेक्शन नहीं लग पाया है। करीमपुर की रहने वाली महिला पिछले एक महीने से कनेक्शन के लिए उपकेंद्र के चक्कर काट रही थी। महिला का कहना है कि जब भी कनेक्शन के लिए उपकेंद्र पर जाती थी, तो यही कहकर हर बार लौटा दिया जाता है कि अभी तुम्हारे परिजनों पर बकाया बिल चल रहा हैं।

पीड़ित महिला का कहना था कि उनके नाम कोई और बिजली का कनेक्शन नहीं है। उन्होंने बताया कि एक कनेक्शन उनके ससुर के नाम है, जो अपने मकान में अलग रहते हैं। एक्सईएन सूर्योदय कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर महिला की शिकायत आई थी। जिस पर डीएम के आदेश पर महिला के घर पर कनेक्शन दिया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160660