search

Bihar Election Result: पसंद खूब किए गए पर कसक रह गई, अगर सौ वोट और आ जाते तो बन जाते विधायक

deltin33 2025-11-17 14:07:15 views 1239
  

कम वोटों से हारे प्रत्याशी। फाइल फोटो  



भुवनेश्वर वात्स्यायन, पटना। चुनाव में समर्थन खूब मिला। दल को पसंद किया और प्रत्याशी भी संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लोगों को रास आए पर उनकी कसक यह कि अगर सौ वोट और मिल जाते तो बात बन जाती।

इस श्रेणी में 11 प्रत्याशी हैं, जो जीत के करीब आकर हार गए। इनमें पांच सौ से एक हजार वोट से हारने वाले प्रत्याशी हैं। दो विधायक तो 50 वोटों से भी कम अंतर से चुनाव जीत सके।
इनकी जीत सौ से भी कम मतों के अंतर से

संदेश से जदयू प्रत्याशी राधाचरण साह की जीत मात्र 27 वोटों से हुई। वहीं रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह यादव की जीत केवल 30 वोटों से हुई। अगिआंव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के महेश पासवान 95 मतों से चुनाव जीत सके। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इन प्रत्याशियों की जीत पांच सौ से एक हजार से कम मतों के अंतर से हुई

पांच सौ से कम मतों से जीतने वाले प्रत्याशियों में नवीनगर से जदयू की टिकट पर जीते चेतन आनंद भी शामिल हैं। वह मात्र 112 मतों से चुनाव जीत सके। चेतन आनंद ने पिछला चुनाव शिवहर विधानसभा क्षेत्र से जीता था।

फारबिसगंज से कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज विश्वास 211 वोट से चुनाव जीत पाए। ढाका से राजद के फैसल रहमान की जीत 178 मतों से हुई। बलरामपुर से लोजपा (रा) की प्रत्याशी संगीता देवी की जीत 389 मतों से हुई।

वहीं बख्तियारपुर से लोजपा (रा) के प्रत्याशी 991 मतों से, बोधगया से राजद के कुमार सर्वजीत 881 वोटों से, चनपटिया से कांग्रेस के अभिषेक रंजन 602, जहानाबाद से राजद के राहुल कुमार 793 मतों से चुनाव जीते।
एक हजार से अधिक पर पांच हजार से कम मतों से जीतने वाले  

एक हजार से अधिक पर पांच हजार से कम मतों से जीतने वाले प्रत्याशियों की संख्या 20 है। जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से जदयू के भीष्म प्रताप सिंह 2628, वाल्मीकिनगर से कांग्रेस के सुरेंद्र प्रसाद 1675, तरैया से भाजपा के जनक सिंह 1329, सहरसा से आइआइपी के इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता 2038, टेकारी से राजद के अजय कुमार 2058, अमनौर से भाजपा के कृष्ण कुमार मंटू 3808 वोट से हारे।

इसके अलावा बाजपट्टी से रालोमो के रामेश्वर कुमार महतो 3395, बेलागंज से जदयू की मनोरमा देवी 2882, ब्रह्मपुर से राजद के शंभुनाथ यादव 3220, चेरिया बरियारपुर से जदयू के अभिषेक आनंद 4119, डुमरांव से जदयू के राहुल कुमार सिंह 2105, गोह से राजद के अमरेंद्र कुमार 4041, झाझा से जदयू के दामोदर रावत 4262।काराकाट से भाकपा (माले) के अरुण सिंह 3740, महिषी से राजद के गौतम कुमार 2836, मकदुमपुर से राजद के सूबेदार दास 1830, नरकटिया से जदयू के विशाल कुमार 1443, रजौली से लोजपा (रा) के विमल राजवंशी 3953, सिंहेश्वर से जदयू के रमेश ऋषिदेव 2982 तथा सोनपुर से भाजपा के विनय कुमार सिंह की जीत 4767 वोट से हुई।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1410K

Threads

0

Posts

4310K

Credits

administrator

Credits
432794

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com