search

CM योगी ने चरणबद्ध तरीके से संभल को डेवलप करने के दिए निर्देश, अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा

Chikheang 2025-11-17 00:37:57 views 1239
  

सीएम योगी की अधिकारियों के साथ मीटिंग। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को संभल जिले की समीक्षा बैठक में कहा कि जिले का विकास चरणबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि संभल का विकास सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है। पहले चरण में प्राचीन तीर्थों व कूपों का पुनरुद्धार कराया जाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दूसरे चरण में म्यूजियम व लाइट एंड साउंड आदि विकास कार्यों पर फोकस रखें। मुख्यमंत्री ने संभल में जिला न्यायालय, कारागार व पीएसी के निर्माण की प्रक्रिया पर जल्द कार्रवाई के लिए भी कहा है।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से संभल जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राजस्व, गृह, न्याय, धर्मार्थ कार्य, लोक निर्माण, पर्यटन-संस्कृति, नगर विकास समेत कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल में 68 तीर्थ व 19 कूप हैं। प्रदेश सरकार इन तीर्थों के जीर्णोद्धार व पहचान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को इन कार्यों को तेज गति से कराने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंटीग्रेटेड कांप्लेक्स भवन में सभी विभागों का कार्यालय होना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि आवासीय व अनावासीय भवन के लिए 93 प्रतिशत भूमि खरीद ली गई है। मुख्यमंत्री ने डीपीआर बनाने के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कहा कि जनपद न्यायालय, कारागार व पीएसी की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई में भी तेजी लाई जाए। 24 कोसीय परिक्रमा के साथ ही महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के समीप भूमि अधिग्रहण, सड़क निर्माण व सार्वजनिक सुविधाएं बढ़ाई जाएं।

मुख्यमंत्री ने महिष्मती नदी के पुनरुद्धार कार्य की जानकारी ली। कहा कि नदियां जीवनदायिनी है। सरकार नदियों के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। नमामि गंगे के अंतर्गत प्रोजेक्ट तैयार कराकर पुनरुद्धार कार्य में तेजी लाई जाए।

मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग की वंदन योजना, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, अंत्येष्टि स्थल विकास योजना, नगरीय जल विकास योजना, झील/पोखर/तालाब योजना व पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत होने वाले कार्यों की प्रगति के बारे में जाना।

इसके बाद सीएम योगी ने निर्देश दिया कि इन कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए। उन्होंने कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट के निर्माण की कार्रवाई में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161879