search

धर्मेंद्र के बाद सही सलामत घर पहुंचे Prem Chopra, 7 दिन बाद हॉस्पिटल से मिली छुट्टी

deltin33 2025-11-16 21:39:08 views 1245
  

धर्मेंद्र के बाद हॉस्पिटल से घर लौटे प्रेम चोपड़ा



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को शनिवार रात लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 90 वर्षीय प्रेम चोपड़ा को 8 नवंबर को सीने में जकड़न और अन्य उम्र संबंधी बीमारियों के कारण मुंबई के इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दामाद ने दी हेल्थ अपडेट

प्रेम चौपड़ा के दामाद विकास ने मीडिया से इस खबर की पुष्टी की कि वे सही सलामत घर लौट आए हैं। विकास ने पहले हमें बताया था कि प्रेम चोपड़ा को एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत कभी गंभीर नहीं हुई। उन्होंने बताया कि सीने में संक्रमण और दिल की मौजूदा स्थिति के कारण डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी।

  

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड को लगी किसकी नजर! Dharmendra-प्रेम चोपड़ा के बाद अचानक बिगड़ी गोविंदा की तबीयत

हाल ही में बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र की भी तबीयत गंभीर थी और वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। धर्मेंद्र की तबीयत भी अब ठीक है और कुछ दिन पहले ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है, वे घर लौट आए हैं। उनके बाद अब प्रेम चोपड़ा भी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए।
6 दशकों से ज्यादा रहा अभिनेता का करियर

90 साल के अभिनेता का करियर छह दशकों से भी ज्यादा लंबा है और इसमें 380 से ज्यादा फिल्में शामिल हैं। वे हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे लोकप्रिय खलनायकों में से एक हैं। उनके शुरुआती करियर में कुछ पॉजीटिव भूमिकाएं भी शामिल हैं, लेकिन उन्हें मनोज कुमार की \“उपकार\“ (1967) और राजेश खन्ना की \“दो रास्ते\“ (1969) जैसी फिल्मों में उनके नकारात्मक किरदारों के लिए बड़ी पहचान मिली।

  

राज कपूर की फिल्म \“बॉबी\“ (1973) में उनका डायलॉग “प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा“, बॉलीवुड के इतिहास में सबसे यादगार डायलॉग्स में से एक है। 1967 से 1995 तक अपने करियर के चरम पर, उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया और अक्सर उस दौर के टॉप अभिनेताओं के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया। चोपड़ा ने \“क्रांति\“ (1981), \“दोस्ताना\“ (1980) और \“दो अनजाने\“ (1976) में भी अभिनय किया है और राजेश खन्ना के साथ पंद्रह से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें- न प्रकाश कौर, ना हेमा मालिनी... बंटवारे में बिछड़ा Dharmendra का पहला प्यार, बेटे के सामने कबूली थी मोहब्बत
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471635