search

Kaantha Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर कांथा का कब्जा, दो दिन में साउथ फिल्म की कमाई रही असरदार

cy520520 2025-11-16 21:39:07 views 507
  

कांथा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस शुक्रवार को दो मूवीज के बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिला। एक तरफ हिंदी सिनेमा की फिल्म दे दे प्यार दे 2 थी और दूसरी साउथ सिनेमा की नई फिल्म कांथा। इस दौरान साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान की कांथा ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी को प्रभावित किया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ड्रामा पीरियड प्लॉट पर बनी कांथा ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने की कोशिश की है। इस आधार पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि रिलीज के दो दिन भीतर कांथा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कारोबार किया है।  
कांथा ने दूसरे दिन किया इतने कलेक्शन

फिल्म कांथा में 1950 के दशक के एक फिल्मी सुपरस्टार की कहानी को दिखाया गया है। जिसकी आबादी और बर्बादी के इर्द-गिर्द फिल्म की पूरी कहानी घूमती है। दुलकर सलमान स्टारर इस मूवी की रिलीज से पहले जबरदस्त बज नजर आया। जिसका अंदाजा आप फिल्म की दो दिन की कमाई के आधार पर लगा सकते हैं।  

  

यह भी पढ़ें- Kaantha: रिलीज से पहले विदेशों में छाई दुलकर सलमान की कांथा, कर डाली बंपर कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के दूसरे दिन तमिल फिल्म कांथा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर करीब 4.85 करोड़ का कारोबार किया है। तुलना की जाए पहले दिन के कलेक्शन से तो शनिवार को कमाई करीब 50 लाख अधिक रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार को भी कांथा के बिजनेस बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। बता दें कि क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से इस मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।  
कांथा कलेक्शन ग्राफ
  दिन  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहला दिन  4.35 करोड़
दूसरा दिन  4.85 करोड़
  कुल 9.20 करोड़


इस तरह से रिलीज के दो दिन भीतर कांथा ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन करके दिखाया है। गौर करने वाली बात ये है कि अभी इस फिल्म को सिर्फ तमिल और तेलुगु भाषा में बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। इतना ही बॉक्स ऑफिस पर क्लैश के मामले में कांथा अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार 2 से पीछे रहती नजर आई है।  

यह भी पढ़ें- Kaantha Twitter Review: दर्शकों को पसंद आई Dulquer Salman की फिल्म, पहले रिव्यू में जानें हिट या फ्लॉप
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158109