search

रुद्रपुर में बाल कल्याण समिति ने रोका बाल विवाह, समिति सदस्यों को घेरा

LHC0088 2025-11-16 18:07:31 views 1246
  

पुलिस की मदद से किशोरी को किया बरामद, भेजा शेल्टर हाउस, होगी काउंसलिंग। जागरण



जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। बिलासपुर की किशोरी की मलसी में एक किशोर से हो रही शादी को बाल कल्याण समिति ने रोक लिया। इस दौरान समिति सदस्यों को लोगों का विरोध का भी सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और किशोरी को बरामद कर लिया। फिलहाल बाल कल्याण समिति उनकी काउंसलिंग की तैयारी कर रही है। जिसके बाद किशोरी को स्वजन के सुपुर्द कर दिया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बाल कल्याण समिति सदस्य चंद्रकला राय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बिलासपुर की एक 14 साल की किशोरी की मलसी निवासी किशोर से मंगली हो चुकी है। मंगनी के बाद शनिवार को उनकी शादी मलसी गांव में होने वाली है। इस पर वह मलसी गांव पहुंच गई। जहां एक घर में किशोरी को दुल्हन की वेशभूषा पहनाया हुआ था।

जब उन्होंने बाल विवाह का विरोध किया तो स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया। साथ ही उनके समाज में बाल विवाह होने की बात कहते हुए उन्हें वापस जाने को कहा। इस पर बाल कल्याण समिति सदस्य चंद्रकला राय ने पुलिस कार्रवाई की बात कही तो उन्होंने किशोरी को गायब कर दिया। पुलिस के न पहुंचने पर लोगाें का विरोध देख वह वापस लौटने लगी। इसी बीच रास्ते में उन्हें पुलिस भी मिल गई। जिसके बाद वह मलसी की ओर जाने लगे तो एक वाहन में किशोरी को अन्य लोगाें के साथ जाते दिखी।

पुलिस ने वाहन को रोक लिया और किशोरी को बरामद करते हुए उसे कलक्ट्रेट स्थित शेल्टर हाउस ले आए। बाल कल्याण समिति सदस्य चंद्रकला राय ने बताया कि किशोरी के स्वजन की काउंसलिंग कर उसे उनके सुपुर्द किया जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160028