search

Ghaziabad Crime: सर्दी बढ़ने के साथ ट्रांस हिंडन में सक्रिय हुए चोर, तीन मकानों में चोरी का प्रयास

deltin33 2025-11-16 12:36:22 views 928
  



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। सर्दी बढ़ने के साथ ट्रांस हिंडन क्षेत्र में मकान व फ्लैटों में चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं। चाेरों ने पिछले तीन दिनों में तीन मकानों में चोरी का प्रयास किया। लोगों के उठने व शोर मचाने पर चोर वारदात को अंजाम नहीं दे सके और मौके से भाग निकले। तीनों ही मामलों में पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है। चोरी के प्रयास की यह वारदात शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो और वसुंधरा की वार्तालोक सोसायटी में हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के एक्सटेंशन दो बी ब्लाक निवासी प्रमोद जोशी शिपिंग कारोबारी हैं। उनका कहना है कि उन्हें शुक्रवार को परिवार के साथ एक शादी में जाना था। इस दौरान सर्विस लेने की तरफ बने बाथरूम की खिड़की से एक चोर अंदर घुसा और गीजर और पानी की टोटियां निकाल लीं। इसके बाद उसने बाथरूम का दरवाजा खोलकर भीतर घुसने का प्रयास किया।

बराबर के कमरे में सो रही बेटी ने आवाज सुनकर शोर मचा दिया। इससे डरकर चोर मौके से भाग निकला। उन्होंने तत्काल ही घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पीड़ित का कहना है कि उनका 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दूसरी घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर चार सी में हुई।

वार्तालोक सहकारी आवास समिति में चोर मंगलवार व बुधवार रात घुसे और दो फ्लैटों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। इस दौरान शोर सुनकर आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों की नींद खुल गई और उन्हाेंने शोर मचा दिया। इस पर चोर मौके से भाग निकले और चोरी होने से बच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोसायटी में आए दिन चोरी हो रही हैं और पुलिस गश्त नहीं कर रही।

लोगों ने एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव से मिलकर पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर काबू पाने की मांग की। एसीपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील का कहना है कि चोरी की वारदात पर काबू पाने के लिए बीट प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही चोरी करने वाले गिरोह पर काबू पाने के लिए टीमों को लगाया गया है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471153