search

Shimla News: महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी जल्द होगी तय, प्रभारी ने लिया फीडबैक

LHC0088 2025-11-16 10:06:30 views 1252
  

महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का जल्द होगा गठन। फोटो जागरण



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का जल्द गठन होगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सुरभि वर्मा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में महिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कार्यकारिणी के गठन पर महिला कार्यकर्ताओं से एक-एक कर बातचीत कर फीडबैक लिया। संगठन कहां कमजोर है, महिलाओं के क्या मुद्दे हैं, सरकार उनके लिए क्या कर रही है, 2027 के चुनाव में कांग्रेस को दोबारा से सत्ता में लाने के लिए क्या करना होगा, इस पर राय जानी।

महिला पदाधिकारियों से फीडबैक लेकर इसकी रिपोर्ट अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को सौंपी जाएगी।

सुरभि वर्मा को महिला कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सुरभि वर्मा ने कहा कि नई कार्यकारिणी बनने से महिला कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने में महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने में महिला कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

सुरभि वर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को जनता के बीच पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियां, जनहित की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए व्यापक कार्यक्रम शुरू किया जाए।

प्रदेश में महिला कांग्रेस में अधिक महिलाओं को जोड़ा जाना चाहिए। प्रदेश में महिला सदस्यता अभियान को जल्द पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि प्रदेश में महिला कांग्रेस एकजुटता से खड़ी है। उन्हें जो भी कार्यक्रम केंद्रीय आलाकमान या प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिलते हैं उन्हें पूरा किया जा रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142795

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com