search

तरारी से जन सुराज प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह का निधन, चुनाव रिजल्ट के बाद फैली शोक की लहर

LHC0088 2025-11-15 02:13:01 views 890
  

जन सुराज प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह का निधन। (जागरण)



संवाद सूत्र, तरारी (आरा)। भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र के जन सुराज प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जन सुराज प्रत्याशी के अभिकर्ता एवं किसान नेता छोटे सिंह ने दूरभाष पर उनके निधन की पुष्टि की। वे सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक थे। शुक्रवार को चुनाव परिणाम आने के बाद उन्हें 2271 वोट मिले थे।

जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान जसुपा उम्मीदवार चन्द्रशेखर सिंह को पहला हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तत्काल पटना के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी था, लेकिन दोपहर बाद उनकी स्थिति बिगड़ती गई। शाम चार बजे उन्हें दूसरा हार्ट अटैक आया और निरंतर प्रयासों के बावजूद शाम सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

चन्द्रशेखर सिंह तरारी के कुरमुरी गांव के मूल निवासी थे। पूर्व में शिक्षक संघ के सक्रिय पदाधिकारी रहे थे और ब्रह्मर्षि समाज के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके थे।

समाज में उनकी पकड़ और प्रतिष्ठा काफी मजबूत मानी जाती थी। चुनाव अभियान के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। खबर फैलते ही तरारी, कुरमुरी और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। समाचार भेजे जाने तक उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव कुरमुरी नहीं पहुंचा था। देर रात तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142033

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com