search

दिल्ली के बाद बिहार में भी दिखा हरियाणा के नायब का चुनावी जादू, आठ सीटों पर किया प्रचार; NDA ने जीती सभी सीटें

deltin33 2025-11-15 01:43:05 views 1248
  

दिल्ली के बाद बिहार में भी दिखा हरियाणा के नायब का चुनावी जादू। फोटो सीएम एक्स



अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। हरियाणा और दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का परचम लहराने में अहम भूमिका निभाने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह का जादू बिहार के चुनाव में भी देखने को मिला है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जहां हरियाणा में रहने वाले बिहार मूल के लोगों के साथ संवाद कर उन्हें भाजपा की तरफ जोड़ने में अहम भूमिका निभाई, वहीं बिहार में एक के बाद एक कई जनसभाएं, रैलियां और रोड शो कर भाजपा उम्मीदवारों की जीत की राह आसान बनाई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार और दिल्ली से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी राजस्थान तथा मध्यप्रदेश में भी भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने गये थे। इन दोनों राज्यों में भी भाजपा की सरकारें बनी हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के बिहार चुनाव में तीन दौरे हुए।

ओबीसी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले नायब सैनी का हंसमुख अंदाज और बेबाकी से बोलने की कला बिहार के लोगों को खूब पसंद आई। हरियाणा के चुनाव प्रभारी रह चुके केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिहार के चुनाव प्रभारी के नाते हरियाणा के करीब 50 वरिष्ठ नेताओं और डेढ़ सौ प्रमुख कार्यकर्ताओं की बिहार के चुनाव में ड्यूटी लगाई।

मुख्यमंत्री नायब सैनी आठ रैलियों में शामिल हुए। भाजपा गठबंधन ने इन सभी आठ सीटों पर जीत दर्ज की है। जिन सीटों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रैलियां की, उनमें वजीरगंज से भाजपा के बीरेंद्र सिंह चुनाव जीते हैं।

गया जिले में भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट पर भाजपा के विशाल प्रशांत ने जीत दर्ज कराई है, जबकि पूर्वी चंपारण जिले की रामनगर सीट पर भाजपा के नंदकिशोर राम चुनाव जीते हैं। औरंगाबाद की गोवा विधानसभा सीट पर भाजपा के डा. रणविजय कुमार ने जीत हासिल की, जबकि गया जिले की गुरुआ विधानसभा सीट पर भाजपा के उपेंद्र प्रसाद चुनाव जीते।

रोहतास जिले की डेहरी सीट पर लोकतंत्र शक्ति पार्टी के राजीव रंजन सिंह ने जीत दर्ज कराई। पश्चिमी चंपारण की बगहा विधानसभा सीट पर भाजपा के राम सिंह चुनाव जीते, जबकि भोजपुर जिले की आरा विधानसभा सीट पर भाजपा के संजय सिंह टाइगर ने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को मात दी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा ने हरियाणा और बिहार में मतदाताओं को अपनी तरफ करने के लिए खूब काम किया। छठ पूजा के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से बड़े पैमाने पर सफाई व्यवस्था कराई गई और घाटों पर पानी का इंतजाम किया गया।

हरियाणा सरकार ने बिहार के मतदाताओं को मतदान के लिए वेतन सहित अवकाश देने हेतु प्राइवेट उद्योगपतियों से भी आग्रह किया था, जिस कारण बड़ी संख्या में हरियाणा से प्रवासी बिहारी मतदाता अपने गांव जाकर वोट डालने में सफल हुए। मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रचार का स्टाइल बिहार के लोगों को काफी पसंद आया। नायब सैनी ने पंचकूला में बिहार मूल के लोगों के बीच छठ पूजा के दिन, मैं भी बिहारी हूं, का जो नारा दिया था, वह काफी वायरल हुआ।

उन्होंने बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान वहां के लोगों के लहजे में ही संवाद किया और खुद को बिहारवासियों के साथ जोड़ने का सफल प्रयास किया। हरियाणा से बिहार में वोट डालने के मतदाताओं को प्रोत्साहित कर विशेष ट्रेनों से बिहार भेजा गया। पानीपत, सोनीपत और गुरुग्राम से यह विशेष रेलगाड़ियां बिहार के चुनाव में मतदान के लिए भेजी गई।
सत्ता और संगठन के बीच तालमेल में माहिर

नायब सैनी बिहार से पहले दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सैनी की भूमिका काफी अहम रही थी। हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जिलों से सटी दिल्ली की विधानसभा सीटों पर प्रचार की कमान नायब सैनी के हाथों में थी।

दिल्ली में नायब सैनी से इस ढंग से प्रचार किया था, जैसे वह खुद चुनाव लड़ रहे हों। हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलाने के बाद पहले दिल्ली और अब बिहार चुनाव में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का कद पार्टी में लगातार मजबूत हुआ है। सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बिठाकर चल रहे नायब सैनी ने यह साबित कर दिया है कि हरियाणा ही नहीं पड़ोसी राज्यों में भी उनकी स्वीकार्यता बढ़ी है।
बिहार में भी हुई हरियाणा की जलेबियों की चर्चा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान गोहाना की जलेबी खासी चर्चा में रही थी। हरियाणा में प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं ने कई जगह जलेबियां भी बनाई। इसके बाद दिल्ली के चुनाव में हरियाणा की जलेबी का जलवा रहा। भाजपा के चुनाव जीतने के बाद दिल्ली में हरियाणा की जलेबियां बांटी गई। अब बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के कई नेताओं ने हरियाणा की जलेबियों की चर्चा जनता के बीच की। गोहाना की जलेबियां दिल्ली से होते हुए अब बिहार पहुंच गई हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470587