search

Bihar Election Result: बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर मप्र भाजपा कार्यालय में जश्न, खंडेलवाल बोले- परिवारवाद व भ्रष्टाचार को जनता ने नकारा

LHC0088 2025-11-15 01:13:38 views 1048
  

भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।  



डिजिटल डेस्क, भोपाल। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली प्रचंड जीत पर शुक्रवार को प्रदेशभर में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में उत्सव का माहौल रहा। प्रदेश कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने पदाधिकारियों को मिष्ठान्न खिलाकर बधाई दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
विकासवादी नीतियों से मिली जीत

प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बिरसा मुंडा जयंती सहित पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकासवादी नीतियों से बिहार में एनडीए को ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। बिहार की जनता ने एनडीए को प्रचंड जीत दिलाकर परिवारवाद और भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाया है। इस चुनाव में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सहित मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता जुटे थे। इस जीत में उनके अथक परिश्रम का भी योगदान है, जिसके लिए मैं उन्हें भी बधाई और धन्यवाद देता हूं।

  
कांग्रेस अपने नेतृत्व की भूमिका पर करे पुनर्विचार

खंडेलवाल ने कहा कि बिहार के चुनाव परिणामों को देखते हुए मैं विपक्षी दलों और विशेषकर कांग्रेस पार्टी से यह आग्रह करता हूं कि वे अपने नेतृत्व की भूमिका पर फिर से विचार करें। इन नेताओं के नेतृत्व में देश और प्रदेश में एक के बाद एक लगातार हार मिल रही है। कांग्रेस और राहुल गांधी को बिहार की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। कांग्रेस को आरोपों की राजनीति छोड़कर आत्मचिंतन करना चाहिए कि आखिर जनता उनसे इतनी नाराज क्यों है? हमारे लोकतांत्रिक देश में प्रत्येक दल का नेतृत्व इस प्रकार का होना चाहिए, जो लोकतंत्र को मजूबत कर सके। राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं पर मिथ्या आरोप लगाकर भारत की लोकतांत्रिक गरिमा को लगातार कमजोर करने का प्रयास करते रहे हैं।

  
जनता ने कांग्रेस, राजद को नकारा : डॉ. महेंद्र

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए को मिली प्रचंड जीत राष्ट्रवाद और विकासवाद की जीत है। बिहार की जनता ने कांग्रेस और आरजेडी को पूरी तरह से नकार कर स्पष्ट कर दिया है कि परिवारवादी राजनीति अब नहीं चलेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142360

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com