search

बिहार विधानसभा में जीत पर BJP चंडीगढ़ में जोरदार जश्न, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में जोरदार उत्सव

LHC0088 2025-11-14 23:13:20 views 1057
  

भाजपा का चंडीगढ़ में बिहार विजय उत्सव (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। बिहार में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में आज भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय, कमलम, सेक्टर 33 में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया।

पूरे परिसर में जोश, उत्साह और विजय के नारों की गूंज सुनाई देती रही। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं में विशेष ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।

भारी संख्या में जिला व मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ चंडीगढ़ की विभिन्न कॉलोनियों से नागरिक इस उत्सव में शामिल हुए। चंडीगढ़ में रहने वाले बिहार मूल के लोगों में आज विशेष उत्साह देखने को मिला। वे भारी संख्या में कमलम कार्यालय पहुंचे और ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों के साथ सेक्टर 33 का पूरा वातावरण गूंज उठा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीतों और विजयी नारों से हुई। इसके बाद लड्डू वितरण का कार्यक्रम हुआ, जिसमें सभी ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर अपनी खुशी साझा की। भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय उत्सव के रंगों से सराबोर हो उठा।

भाजपा चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन कार्यक्रम में शामिल हुए। चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला भी अपनी उपस्थित लेकर इस उत्सव की शोभा बढ़ाने पहुंचीं। सभी पदाधिकारियों ने बिहार विजय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत बताया।

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी रही, जिसने पूरे वातावरण को रोमांच से भर दिया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और जोशीले नारों के साथ इस यादगार पल को उत्साहपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक ऊर्जा और अनुशासन को इसी प्रकार भविष्य की चुनौतियों और कार्यों में निरंतर लगाएंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159357