search

Bihar Election Result 2025: बिहार में किसकी सरकार बनेगी? ऐसे सियासी सवालों के यहां पढ़ें जवाब

LHC0088 2025-11-14 21:42:57 views 1224
  

यहां पढ़ें सवालों के जवाब। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Vidhan sabha chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझान लगातार आ रहे हैं। अभी तक चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार एनडीए 206 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं महागठबंधन अभी तक 30 सीटों पर आगे चल रही है व अन्य 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं। दोपहर 4 बजे तक की ताजा जानकारी के अनुसार हमने आपके सवालों के जवाब तैयार किए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यहां पढ़ें सवाल और उनके जवाब

सवाल- राघोपुर विधानसभा सीट (Raghopur Vidhan Sabha) का हाल क्या है?

राघोपुर विधानसभा सीट से राजद नेता तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। इस सीट से बीजेपी के सतीश कुमार दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

सवाल- बिहार में किसकी सरकार बनी थी और अब 2025 में किसकी बनेगी?

बिहार में 2020 में एनडीए की सरकार बनी थी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में अब तक एनडीए सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। 3 बजे तक के रुझानों में एनडीए को 206 सीटें मिली हैं।

सवाल- मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) की सीट का क्या हुआ?

महागठबंधन में सीट बंटवारे के दौरान विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को 15 सीटें दी गईं। मगर, वीआईपी पार्टी एक भी सीट पर जीत दर्ज करती नहीं दिख रही है। वीआईपी के प्रत्याशियों का काफी खराब प्रदर्शन है।

सवाल- तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav Result) की सीट का चुनाव परिणाम क्या है?

राघोपुर विधानसभा सीट से राजद नेता तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं। इस सीट से बीजेपी के सतीश कुमार लगभग 4000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

सवाल-एआईएमआईएम (Aimim In Bihar Election 2025) का बिहार चुनाव 2025 में अब तक क्या रिजल्ट रहा?  

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने सबको चौंकाया है। तीन बजे के आंकड़ों के अनुसार AIMIM 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

सवाल- नीतीश कुमार कहां से चुनाव लड़ रहे हैं?

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा 2025 नहीं लड़ रहे हैं। वह बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं।

सवाल- छपरा सीट (Chapra Vidhan Sabha Candidate 2025) पर कितने कैंडिडेट हैं?

बिहार की छपरा विधानसभा सीट पर 10 कैंडिडेट हैं। इस सीट पर आरजेडी से खेसारी लाल (शत्रुघ्न यादव) और बीजेपी से छोटी कुमारी के बीच कड़ी टक्कर है। 3 बजे तक खेसारी इस सीट पर 1700 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

सवाल- हम पार्टी (HAM Party) का बिहार चुनाव में क्या हाल है?

जीतन राम मांझी की हम पार्टी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वह पांच सीटों पर आगे चल रही है।

तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की सीट का क्या नाम है?

लालू यादव के छोटे बेटे तेज प्रताप यादव वैशाली की महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

सवाल- भाजपा का बिहार (BJP Bihar Election Result) में चुनाव परिणाम क्या रहा?

चुनाव आयोग के तीन बजे के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 95 सीटों पर आगे चल रही है।

सवाल- बिहार में कौन जीत रहा है? (Bihar Chunav Result 2025)

बिहार में रुझानों में अभी तक एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar Election Result 2025: बुझने की कगार पर \“लालटेन\“, रिकॉर्ड हार की ओर बढ़ी लालू की पार्टी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
141947

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com