search

Bihar Election 2025: बक्सर सदर में भाजपा जीत की ओर अग्रसर, डुमरांव में नतीजा सबसे पहले आने की उम्मीद

LHC0088 2025-11-14 20:13:01 views 841
  



जागरण संवाददाता, बक्सर। बक्सर जिले में विधानसभा सीटों का परिदृश्य इस बार बदलता दिख रहा है। बक्सर सदर सीट पर 22429 मतों का अंतर हासिल कर चुके भारतीय जनता पार्टी के आनंद मिश्रा जीत की ओर तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं। निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी और लगातार दो बार से चुनाव जीत रहे संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की अपेक्षा उनको हासिल मतों के बीच लगभग दोगुने का फर्क 14वें राउंड तक हो चुका है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यहां 25 राउंड तक मतगणना होनी है। पहले राउंड से ही यह बढ़त लगातार बढ़ती जा रही है। ब्रह्मपुर सीट पर एनडीए के घटक दल लोजपा रामविलास के उम्मीदवार हुलास पांडेय 14वें राउंड तक 4157 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां 30 राउंड तक मतगणना होनी है। लगातार दो बार जीत चुके राजद के शंभू नाथ यादव यहां पीछे चल रहे हैं।

राजपुर सीट से 13वें राउंड तक जदयू के संतोष निराला 3565 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। यहां 31 राउंड तक मतगणना होगी। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक विश्वनाथ राम पीछे चल रहे हैं।

डुमरांव में राहुल सिंह 20 वें राउंड तक 2157 मतों से जदयू के राहुल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और भाकपा माले के निवर्तमान विधायक अजीत सिंह से आगे चल रहे हैं। यहां केवल 26 राउंड की मतगणना होनी है। यहां नतीजा सबसे पहले आने की उम्मीद है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158740