search

करनाल में चाय की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

LHC0088 2025-11-14 20:06:55 views 1256
  

चाय की दुकान में लगी आग। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, करनाल। आईटीआई चौक पर बुधवार रात को एक चाय की दुकान में अचानक आग लग गई। आग को देखकर लोग एकत्रित हो गए और तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी और दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। चाय की दुकान के समीप एक खोखा था वह भी आग की चपेट में आ गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लोगों ने बताया कि दुकान से पहले धुआं निकल रहा था। इसकी सूचना उन्होंने दुकान के मालिक को दी। आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए उन्होंने भी पानी की बाल्टियों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पा पाए। दुकान में गैस सिलिंडर के डर से लोग पीछे हट गए। दमकल विभाग की गाड़ी ने ही आग पर काबू पाया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159049