search

Bihar Election 2025: झारखंड के मंत्री संजय यादव के श्रम की प्रतिष्ठा दांव पर, कहलगांव के रण में पुत्र रजनीश पिछड़े

Chikheang 2025-11-14 19:02:22 views 1244
  

झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव और उनके पुत्र रजनीश।  



जागरण संवाददाता, गोड्डा। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए आज शुक्रवार को हो रही मतगणना में कहलगांव विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी रजनीश भारती शुरुआती दौर में बढ़त के बाद पिछड़ गए हैं। ताजा रुझानों के अनुसार झारखंड के श्रम नियोजन मंत्री और गोड्डा से राजद विधायक संजय सिंह यादव के पुत्र रजनीश भारती जदयू प्रत्याशी शुभानंद मुकेश से करीब दस हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव सीट इस बार कई कारणों से चर्चाओं में रही। झारखंड के मंत्री संजय यादव ने अपने पुत्र को पहली बार चुनावी मैदान में उतारा और पिछले पखवाड़े से वे स्वयं क्षेत्र में डेरा जमाए हुए थे। पिता की सक्रियता और पुत्र की युवा छवि को समर्थन मिलने के संकेत शुरुआती रुझानों में स्पष्ट दिख रहे थे। हालांकि बाद में रजनीश पिछड़ गए।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अंतिम परिणाम शाम तक आने की संभावना है, जिसके बाद यह तय होगा कि क्या कहलगांव में मंत्री पुत्र की बढ़त जीत में तब्दील हो पाएगी या मुकाबला और दिलचस्प मोड़ लेगा।

बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम भाजपा-जदयू के पक्ष में जा रहा है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों में करीब 200 पर भाजपा-जदयू के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160663