search

इंडोनेशिया: बाली में खाई में गिरी मिनी बस, पांच चीनी पर्यटकों की मौत; आठ घायल

Chikheang 2025-11-14 18:07:16 views 940
  

बाली में मिनी बस खाई में गिरी। प्रतीकात्मक फोटो  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडोनेशिया के बाली से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां शुक्रवार को रिसॉर्ट द्वीप बाली में एक मिनीबस खाई में जा गिरी। इस हादसे में कम से कम पांच चीनी पर्यटकों की मौत हो गई, वही आठ अन्य मामूली रूप से घायल है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बाली में मिनी बस खाई में गिरी

रॉयटर्स के अनुसार स्थानीय पुलिस प्रमुख विदवान सुतादी ने बताया कि तेरह चीनी पर्यटक देनपसार शहर से बाली के उत्तरी भाग में बुलेलेंग क्षेत्र की ओर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसे की वजह ड्राइवर का वाहन पर से नियंत्रण खो देना बताया जा रहा है।
पांच चीनी पर्यटकों की दर्दनाक मौत

पुलिस ने कहा “सामने से आती एक दूसरी कार को बचाने के लिए मिनी बस के ड्राइवर ने बस को बाईं ओर मोड़ दिया। जिससे ड्राइवर ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया।

आगे चलकर ये बस पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी। पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से पांच की मौत हो गई। ड्राइवर बच गया, लेकिन उसे गंभीर चोट आई हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160873