search
1844674407370955161518446744073709551615

सीतामढ़ी जिले में भी एनडीए की लहर, बाजपट्टी में राजद आगे

LHC0088 2025-11-14 16:37:17 views 1080
  

सीतामढी में एनडीए का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।  



डिजिटल डेस्क, सीतामढ़ी : Sitamarhi vidhan sabha Election Result 2025 / Bihar vidhan sabha chunav Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतों की गिनती जारी है। सीतामढ़ी जिले की बात करें तो यहां भी चुनाव परिणाम राज्य के अन्य हिस्सों की तरह ही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


यहां से एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि दो सीटों पर राजद को भी बढ़त है। शुरुआत सीतामढ़ी नगर सीट से करते हैं। यहां से राजद के सुनील कुमार उर्फ सुनील कुशवाहा आगे चल रहे हैं। रीगा विधानसभा सीट से भाजपा के वैद्यनाथ प्रसाद आगे चल रहे हैं।


रुन्नीसैदपुर विधानसभा सीट से जदयू के पंकज कुमार मिश्र ने बढ़त हासिल कर ली है। बहुचर्चित परिहार विधानसभा सीट से भाजपा की गायत्री देवी आगे चल रही हैं। यहां से रितु जायसवाल ने परिहार के पूर्णिया बनने की बात कही थी। हालांकि अभी तक के चुनाव परिणा में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है।


बाजपट्टी से राजद के लिए अच्छी खबर है। यहां से मुकेश कुमार यादव आगे चल रहे हैं। बेलसंड से चिराग पासवान की पार्टी यानी लोजपाआर के लिए अच्छी खबर है। यहां से अमित कुमार रानू आगे हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142084

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com