हादसे के घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती।
जागरण टीम, एटा। एटा-टूंडला मार्ग स्थित सेवला ज़रानी मोड़ पर मैक्स पिकअप और ईको में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना में 17 लोग घायल हुए हैं। तीन को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। रविवार रात को समय करीब 9.30 बजे गांव जरानी के सामने सेवला मोड़ के पास दुर्घटना हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शिकोहाबाद से नेजा चढ़ाकर अपने गांव गदेसरा लौट रहे थे मैक्स सवार श्रद्धालु
दो वाहन ईको वाहन संख्या यूपी-80-एफएन-2437 व मैक्स की आपस में भिड़ंत हो गई। दोनों ही वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मैक्स पिकअप में क़रीब 20 लोग सवार थे जो नवरात्र के दौरान माता रानी मंदिर शिकोहाबाद से नेजा चढ़ाकर अपने गांव गदेसरा थाना अवागढ़ लौट रहे थे। घर लौटते समय यह सड़क हादसा हो गया। सकरौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चुरथरा भेज दिया।
Gandhi Jayanti 2025, gandhi jayanti speech in hindi, gandhi jayanti par essay, gandhi jayanti par nibandh, 156th gandhi jayanti, गांधी जयंती, 2 october
दो गंभीर घायलों को आगरा किया रेफर
घटना में ईको सवार तीन लोग व मैक्स में सवार 14 लोग घायल हो गए। यहां से दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार कर आगरा रेफर किया गया। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्ज़े में ले लिया और यातायात सुचारू कराया। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि घायलों की चीखपुकार सुनकर कोहराम मच गया।
ये हुए घायल
घायलों में मुख्य रूप से गोविंद पुत्र अर्जुन, राखी पत्नी कृष्णा, लाखन पुत्र बुधीराम, राजपाल पुत्र सुंदर पाल, ऋषभ पुत्र रामजीलाल, भूरी पत्नी प्रदीप कुमार, कन्हैया, ओमवीर, रामचरण, यशोदा, राखी, निकिता, निधि, रुमा, रश्मि, रामभरोसे, महेश का उपचार स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल लोगों को आगरा रेफर किया गया है।
 |