search

Sheohar News: दहेज में नहीं मिली बाइक, नाराज पति और सास ने महिला की कर दी हत्या

deltin33 2025-11-14 08:06:17 views 1166
  

दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज पति और सास ने विवाहिता को मार डाला। सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, शिवहर। जिले की पिपराही थाना क्षेत्र के सिंगाही वार्ड नौ में बतौर दहेज बाइक नहीं मिलने से नाराज पति समेत ससुरालियों ने भीरन देवी नामक (22) विवाहिता की पीट-पीटकर व गला दबाकर हत्या कर दी।

साथ ही हत्या के मामले को आत्महत्या करार देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। वहीं मायका वालों को भरन देवी द्वारा आत्महत्या कर लेने की जानकारी दी गई।

हालांकि मृतका के पड़ोसियों द्वारा हत्या की जानकारी दी गई। इसके बाद पिपराही पहुंचे शिवहर नगर थाना के वार्ड 22 निवासी फूलदेव पासवान ने पिपराही थाने में अपनी बेटी की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें दामाद धर्मनाथ पासवान, उसकी मां व अन्य को आरोपित किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उसने अपनी बेटी भीरन देवी की शादी धर्मनाथ पासवान के साथ की थी। शादी के कुड समय बाद से ही भीरन देवी पर बतौर दहेज बाइक लाने का दबाव बनाया जा रहा था।

बाइक नहीं दिए जाने के चलते उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। पति व सास द्वारा उसकी पिटाई की जाती रही। इस बीच उसने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसकी उम्र महज नौ माह है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि प्रताड़ना की जानकारी बेटी द्वारा अक्सर मोबाइल पर दी जाती रही।

इस संबंध में पंचायत भी हुई। लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। इस बीच बेटी की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470069