हिलसा में बदलाव के आसार।
डिजिटल डेस्क, हिलसा (नालंदा)। Hilsa vidhan sabha Election Result 2025 / Bihar vidhan sabha chunav Result: हिलसा विधानसभा सीट बिहार का एक महत्वपूर्ण चुनावी क्षेत्र है। 1957 से लेकर अब तक यहां 16 बार चुनाव हो चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रभाव यहां पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। उनकी पार्टी समता पार्टी (जो बाद में जदयू में विलीन हो गई) ने इस सीट पर पांच बार जीत हासिल की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
2000 से 2020 तक के छह चुनावों में समता पार्टी/जदयू ने पांच बार जीत दर्ज की। केवल 2015 में यह सीट राजद को दी गई थी, जब जदयू ने बीजेपी से गठबंधन तोड़कर महागठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया था। कांग्रेस इस सीट से चार बार जीत चुकी है, जबकि बीजेपी ने तीन बार और राजद, जनता पार्टी, इंडियन पीपल्स फ्रंट व जनता दल ने एक-एक बार जीत हासिल की है।
पिछले विधानसभा चुनाव का नतीजा बेहद करीबी रहा था। 2020 में जदयू के कृष्णमुरारी शरण ने महज 12 वोटों से राजद के शक्ति सिंह यादव को हराया था। वोटों की गिनती दोबारा हुई और 182 पोस्टल बैलेट खारिज किए जाने पर राजद ने धांधली का आरोप लगाया। इस बार भी जदयू और राजद के बीच सीधी टक्कर है।
Hilsa vidhan sabha Chunav Result अपडेट-
कृष्णमुरारी शरण (JDU)-
अत्रि मुनी उर्फ शक्ति (RJD)-
उमेश कुमार वर्मा (JSP)- |