search

देहरादून में एक तेज रफ्तार डंपर ने पहले स्कूटी को मारी टक्कर, फिर युवती को कुछ दूर तक ले गया घसीटते हुए

LHC0088 2025-11-14 04:36:47 views 1248
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून: दिलाराम चौक पर तेज रफ्तार डंपर चालक ने स्कूटी सवार को पहले टक्कर मारी और इसके बाद काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। घायल युवती को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस को दी तहरीर में अनिल कुमार निवासी पलटन बाजार जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ने बताया कि उनकी पुत्री तान्या खंडेलवाल उम्र 25 वर्ष अपनी कुछ सहेलियों के साथ घूमने के लिए मसूरी गई थी। देहरादून वापसी के समय 09 नवंबर की रात को दिलाराम चौक के पास राजपुर रोड पर पीछे से आ रहे एक डंपर चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि हादसे में उनकी बेटी नीचे गिरी तो डंपर उसे घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गया। घटना में उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुत्री को प्राथमिक उपचार के लिए दून चिकित्सालय ले जाया गया। चोटें गंभीर होने पर गंभीर अवस्था में उसे जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अभी भी उपचाराधीन है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158672