search

Beldaur election Result: क्या जीत को बरकरार रख पाएंगे पन्नालाल पटेल? कांग्रेस के मिथिलेश निषाद दे रहे कड़ी टक्कर

deltin33 2025-11-14 04:36:38 views 1252
  

बेलदौर विधानसभा सीट पर पन्नालाल पटेल का एकछत्र राज। (फोटो- जागरण)



डिजिटल डेस्क, बेलदौर (खगड़िया)। बेलदौर विधानसभा सीट (Beldaur election Result) खगड़िया जिले के अंतर्गत आता है। यह सीट जदयू की पारंपरिक सीट मानी जाती है। पन्नालाल पटेल यहां से सभी चुनावों में जीत हासिल करते रहे हैं। उनके किले को अभी तक कोई नहीं भेद पाया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साल 2020 में डॉ. चंदन यादव कांग्रेस की टिकट पर उनके खिलाफ उतरे थे, लेकिन उनकी दाल नहीं गली और हारकर इस बार खगड़िया सीट से उम्मीदवार बनाए गए।

साल 2015 में पन्नालाल पटेल ने एलजेपी के मिथिलेश कुमार निषाद को हराया था। इस बार कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया है। वहीं जनसुराज पार्टी ने गजेंद्र सिंह निषाद को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में यहां पर मुकाबाल त्रिकोणीय दिख रहा है।

बेलदौर विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। 2010 में हुए पहले चुनाव में यहां जेडीयू के पन्ना लाल सिंह पटेल विधायक बने थे। यहां पर 1,49,960 पुरुष मतदाता जबकि 1,32,248 महिला मतदाता हैं।

यह भी पढ़ें- Parbatta election Result: क्या जीत दोहरा पाएंगे डॉ. संजीव कुमार? इस बार RJD की तरफ से लोजपा (आर) को दे रहे टक्कर

यह भी पढ़ें- Khagaria election Result 2025: चंदन कुमार और बबलू कुमार के बीच कड़ा मुकाबला, खोई जमीन तलाश पाएगी JDU?

यह भी पढ़ें- Alauli Seat Election Result 2025: पासवान परिवार की पारंपरिक सीट पर चुनौती कड़ी, पारस के बेटे करेंगे \“खेला\“?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470075