search

दाऊद के ड्रग्स नेटवर्क की पार्टी में शामिल हुए बॉलीवुड सेलिब्रिटी और नेता, क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा

cy520520 2025-11-14 04:07:17 views 1262
  

हाईप्रोफाइल ड्रग्स पार्टी। (प्रतीकात्मक)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक हाईप्रोफाइल ड्रग्स पार्टी में बालीवुड सेलिब्रिटी और नेताओं के शामिल होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दावा किया है कि इस पार्टी में बॉलीवुड कलाकार श्रद्धा कपूर, उनके भाई सिद्धांत कपूर, डांसर-कलाकार नोरा फतेही, कांग्रेस के पूर्व नेता बाबा सिद्दीकी का बेटा जीशान सिद्दीकी, हसीना पार्कर का बेटा अलीशाह पार्कर, फिल्म निर्माता अब्बास मस्तान और रैपर लोका शामिल हुए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के मुताबिक इस पार्टी का आयोजन और ड्रग्स की सप्लाई करनेवाला मुख्य आरोपित 252 करोड़ की ड्रग्स (मेफेड्रोन) तस्करी रैकेट से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने रिमांड कापी में इन सभी नामों को उल्लेख किया है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने दावा किया है कि ड्रग्स मामले में दुबई से गिरफ्तार मुख्य आरोपित मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख के प्रत्यर्पण से बड़ी सफलता हाथ लगी है। फरवरी 2024 में सामने आए छोटे से मामले में ये 15वीं गिरफ्तारी है।
अंडरव‌र्ल्ड ड्रग माफिया का सहयोगी है शेख

सूत्रों के मुताबिक, 31 साल का शेख डोंगरी का रहनेवाला है। वह अंडरव‌र्ल्ड ड्रग माफिया सलीम डोला का सहयोगी है। डोला को दाऊद इब्राहिम सिंडिकेट से जुड़ा बताया गया है। उसने पूछताछ में बताया कि वह भारत और विदेश में ड्रग्स पार्टियां आयोजित करता है, जिसमें बालीवुड सेलिब्रिटी और प्रभावशाली हस्तियां शामिल होती हैं।
मुंबई क्राइम ब्रांच और ईडी कर रही जांच

उसने पुलिस को बताया कि ये पार्टियां उच्च स्तरीय जगहों या निजी फार्महाउसों पर आयोजित की जाती हैं। ड्रग्स की बिक्री से पार्टियों की फंडिंग होती है और ये नेटवर्किंग के लिए इस्तेमाल होती हैं। शेख ही तस्करों की भर्ती से लेकर खुद सप्लाई तक का काम संभालता था। इस मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच और ईडी मिलकर कर रही हैं।

एजेंसियों को शक है कि ड्रग्स के व्यापार से प्राप्त लाभ को हवाला नेटवर्क और रियल एस्टेट निवेश के माध्यम से वैध चैनलों में भेजा गया है।

(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156385