search

Singheshwar Vidhan Sabha Chunav Result: सिंहेश्वर में इन 3 पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर, क्या RJD बचा पाएगी सीट?

LHC0088 2025-11-14 01:39:08 views 800
  

सिंहेश्वर विधान सभा सीट के प्रत्याशी।



ड‍िजिटल डेस्‍क, सिंहेश्वर (मधेपुरा)। Singheshwar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: बिहार विधान सभा की 243 सीटों के लिए 2 चरणों में मतदान हुआ। इस बार मतदाताओं ने रिकॉर्डतोड़ वोटिंग की। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को संपन्न हुई। पहले चरण में 121 सीटों पर 64.69% मतदान हुआ। वहीं, दूसरे चरण में करीब 68.52% र‍िकॉर्ड मतदान हुआ। सिंहेश्वर विधान सभा में पहले चरण में यानी 06 नवंबर 2025 को वोटिंग हुई थी। इस सीट पर 69.46% वोटिंग हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सिंहेश्वर विधान सभा सीट पर 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यह सीट मधेपुरा जिले के अंतर्गत आती है। इस सीट से JDU ने रमेश ऋषिदेव को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा, RJD ने चंद्रहास चौपाल को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। वहीं, सन सुराज पार्टी की तरफ से प्रमोद कुमार राम चुनाव मैदान में हैं। इसके साथ ही, बहुजन समाज पार्टी ने सुभाष कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

1977 में यहां हुए चुनाव में जनता पार्टी के दीनबंधु प्रसाद यादव विजयी रहे थे। 2015 में यहां जेडीयू के रामेश ऋषिदेव यादव विजयी रहे थे। 2020 में इस सीट पर राजद के चंद्रहास चौपाल को जीत हासिल हुई थी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
141773

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com