search

Bihar Election Result 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव, पड़ोसी देश में जीत-हार पर चर्चा गर्म

deltin33 2025-11-13 21:37:21 views 1263
  



संवाद सहयोगी, मधवापुर। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त होने के बाद चुनाव परिणाम जानने के लिए पड़ोसी देश नेपाल के लोग काफी उत्सुक हैं। खासकर भारत-नेपाल सीमा से सटे हरलाखी विधानसभा के मधवापुर से सटे नेपाल के मटिहानी में सियासी तापमान अब भी उच्च स्तर पर है। मटिहानी बाजार से लेकर गांव के चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों और चाय-पान की दुकानों पर राजनीतिक चर्चा का बाजार गर्म है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लोगों में प्रत्याशियों की जीत -हार को लेकर जबरदस्त आंकलन चल रहा है। नेपाली कोई लोग एनडीए तो कोई महागठबंधन के जीत -हार के विश्लेषण में जुटे हैं। लोगों के बीच जो चर्चाएं चल रही है, उससे स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि इस बार एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर देखी जा सकती है।

हालांकि, दोनों प्रमुख दलों समर्थक अपने-अपने समीकरण के आधार पर जीत का दावा कर रहे। गुरुवार को जब जागरण संवाददाता ने सीमा से सटे नेपाल के लक्ष्मी नारायण मठ मटिहानी पहुंचे तो देखा की मठ परिसर में मठ के कार्यकारी महंत रविन्द्र दास वैष्णव की उपस्थिति में कुछ लोग बिहार विधानसभा चुनाव पर हार-जीत का विश्लेषण कर रहे थे।

जहां मान महंत रविन्द्र दास वैष्णव और मधवापुर के प्रो राकेश नायक हरलाखी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के जीतने का दावा कर रहे थे। वहीं मटिहानी नगरपालिका वार्ड अध्यक्ष जीत नारायण मांझी, नगर कमिटी अध्यक्ष श्याम कुमार मंडल, राजन उपाध्याय, ब्रजभूषण झा आदि लोग महागठबंधन प्रत्याशी के जीतने का दावा कर रहे थे।

संवाददाता मटिहानी सब्जी बाजार पहुंचे। बाजार स्थित चाय की दुकान पर बहुत सारे लोग चुनावी चर्चा में में मसगुल थे। बात कर रहे थे इस बार अधिक प्रत्याशी होने के चलते वोट का बिखराव कई बुतों पर देखने को मिला है। कोई भी जीते जीत का अंतर कम होगा।

वहीं कई लोग चुनाव परिणाम का इंतजार करने की बात बता रहे थे। बताते चलें कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रभाव नेपाल मे परिलक्षित होता है। जिस कारण सीमा से सटे नेपाल के लोग भारत में लोकसभा, विधानसभा का असर सीमावर्ती नेपाल में देखा जा सकता है। वैसे शुक्रवार को चुनाव परिणाम आने का लोग इंतजार कर रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469725