search

हरियाणा के मौसम पर बड़ा अपडेट, नारनौल की रात सबसे ठंडी; 7 डिग्री तक पहुंचा तापमान

LHC0088 2025-11-13 13:07:20 views 1260
  

मौसम : तापमान में हल्का उछाल, नारनौल की रात सबसे ठंडी।



जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में रातें ठंडी होने लगी हैं। बुधवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री तक पहुंच गया। मंगलवार की रात सबसे ठंडी रही। इसी प्रकार रात के तापमान में हल्का उछाल हुआ है। हिसार का रात का तापमान 9.1 और करनाल का 8.8 तक पहुंच गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, आने वाले दिनों में अभी रातें ठंडी होनी होने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से रात के तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 18 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।

इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है, जिससे सुबह व शाम को हल्की ठंड रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158504