बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (फोटो जागरण)
प्रदीप मंडल, मधुबनी। जिले में आजादी के बाद हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के मतदान का रिकॉर्ड बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में टूट गया है। पहली बार इतना अधिक मतदान प्रतिशत जिले में हुआ है। उसमें भी महिलाओं ने पुरुषों की अपेक्षा 18.39 प्रतिशत अधिक मतदान किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस बार जिले का कुल औसत मतदान 64.04 रहा है, जिसमें 55.39 प्रतिशत पुरुषों ने तथा 73.78 प्रतिशत महिलाओं एवं महज 5 प्रतिशत थर्ड जेंडर मतदाताओं ने मतदान का रिकॉर्ड बनाया है।
इस बार महिलाओं ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों से अधिक मतदान किया है। खजौली एवं लौकहा विधानसभा क्षेत्र की 80 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने मतदान कर एक नया कीर्तिमान बनाया है।
जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाता महिला मतदाताओं के आसपास भी नहीं पहुंच पाए हैं। महिला मतदाताओं की इस बढ़ी हुई संख्या ने जहां महिला सशक्तिकरण के सफलता का परचम लहराया है। वही पुरुष मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक होने के लिए और अधिक सचेत कर दिया है।
महिला मतदाताओं की स्थिति
जिले के कुल 10 विधानसभा क्षेत्रों में 14 लाख 68 हजार 190 महिला मतदाता हैं। जिसमें से इस बार 73.78 प्रतिशत अर्थात 10 लाख 83 हजार 318 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर एक नया कृतिमान बना लिया है।
लौकहा विधानसभा में सर्वाधिक 1 लाख 27 हजार 783 महिलाओं ने मतदान किया है, जबकि सबसे कम 94,040 महिलाओं ने बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया है। हरलाखी एवं बेनीपट्टी विधानसभा को छोड़ शेष आठ विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख से महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का जमकर उपयोग किया है।
विधानसभा वार महिला मतदाताओं की संख्या
विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता मतदान
हरलाखी
128,406
98,950
बेनीपट्टी
135,677
94,040
बिस्फी
155,546
108,262
मधुबनी
160,046
109,650
खजौली
136,269
109,069
बाबूबरही
143,393
112,425
राजनगर
147,211
103,583
झंझारपुर
151,938
106,157
फुलपरास
150,730
113,399
लौकहा
158,973
127,783
विधानसभावार पुरुष मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता मतदान
हरलाखी
147513
83825
बेनीपट्टी
154033
80556
बिस्फी
173013
98387
मधुबनी
178864
100791
खजौली
156809
94960
बाबूबरही
164293
92876
राजनगर
165637
86367
झंझारपुर
167922
86423
फुलपरास
169535
90889
लौकहा
177798
101905
विधानसभावार थर्ड जेंडर मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता मतदान
हरलाखी
17
02
बेनीपट्टी
08
00
बिस्फी
26
01
मधुबनी
18
01
खजौली
04
00
बाबूबरही
22
01
राजनगर
15
01
झंझारपुर
06
00
फुलपरास
17
01
लौकहा
07
00
विधानसभावार महिला पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत
विधानसभा क्षेत्र पुरुष मतदाता (%) महिला मतदाता (%)
हरलाखी
56.83
77.06
बेनीपट्टी
52.30
69.31
बिस्फी
56.87
69.60
मधुबनी
56.35
68.51
खजौली
60.56
80.04
बाबूबरही
56.63
78.40
राजनगर
52.14
70.36
झंझारपुर
51.47
69.87
फुलपरास
53.61
75.23
लौकहा
57.32
80.38
पिछले चुनावों का टूटा रिकॉर्ड
बता दें कि इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में जिले का कुल औसत मतदान 64.04 प्रतिशत रहा है। यह आंकड़ा वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव से 7.66 प्रतिशत अधिक तथा पिछले लोकसभा चुनाव से 10.52 प्रतिशत अधिक रहा है।
इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत का यह आंकड़ा महिला मतदाताओं के कारण बढ़ी है। चूंकि इस बार के चुनाव में महिलाओं ने घर की चाहरदिवारी से बाहर निकल सर्वाधिक अपने मताधिकार का उपयोग किया है।
फलस्वरुप जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं को पछाड़ दिया है। यह आंकड़े आने वाले दोनों में महिलाओं के और अधिक सशक्त और मजबूत होने की ओर बढ़ते कदम का संकेत दे रही है।
पिछले चुनावों के मतदान में अंतर
विधानसभा क्षेत्र लोकसभा 2024 विधानसभा 2020 विधानसभा 2025
हरलाखी
53.46
57.12
66.24
बेनीपट्टी
50.41
51.85
60.26
बिस्फी
51.51
54.40
62.89
मधुबनी
52.74
53.79
62.09
खजौली
56.67
60.88
69.61
बाबूबरही
56.88
60.04
66.72
राजनगर
49.38
52.59
60.71
झंझारपुर
53.36
56.74
60.21
फुलपरास
53.38
56.00
63.78
लौकहा
57.36
60.43
68.2
|