search

सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव की चार करोड़ की संपत्ति कुर्क, दर्ज हैं गैंगस्‍टर एक्ट समेत 50 से अधिक केस

Chikheang 2025-11-13 02:07:26 views 942
  

बुधवार को प्रयागराज में इनामी गुलशन यादव की संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस टीम।  



जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। गैंग्स्टर एक्ट समेत 50 से अधिक केस में नामजद सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव पर कानून का शिकंजा लगातार कस रहा है। प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को प्रशासन ने एक लाख के इनामी गुलशन की प्रयागराज स्थित करोड़ों की संपत्ति को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने की है। इस दौरान प्रयागराज के कर्नलगंज थाना स्थित मकान और प्लाट को सील किया गया। इस संपत्ति की कीमत लगभग चार करोड़ दस लाख रुपये आंकी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अब तक प्रशासन गुलशन यादव की लगभग सात करोड़ दस लाख रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क कर चुका है। तीन माह पूर्व भी कुंडा के प्रेम नगर मोहल्ले में पुलिस ने उसकी लगभग तीन करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। गुलशन पर गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा है।

पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। लगातार हो रही कुर्की कार्रवाई से प्रशासन व पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि अपराध और अवैध संपत्ति पर अब सख्त रुख अपनाया जाएगा। सीओ अमर नाथ गुप्ता का कहना है कि फरार आरोपित की अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियां कुर्क की जा रही हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953