search

उम्र में बड़ा अंतर होने के बावजूद कम नहीं इन हॉलीवुड सेलेब्स के बीच का प्यार, कुछ में है 54 साल का गैप

deltin33 2025-11-12 21:07:40 views 1271
  

बॉलीवुड सेलेब्स जिनमें है लंबा ऐज गैप (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्यार कोई उम्र और सीमा नहीं देखते ये बात सत्य है और कथित तौर पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड में साफ झलकती है। यहां पर कई ऐसे कपल हैं जिन्होंने लंबा ऐज गैप होने के बावजूद एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इनकी उम्र के इतने बड़े अंतर ने प्यार को कम नहीं होने दिया और ये समय की कसौटी पर खरा उतरा। रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने से लेकर लंबे समय तक रोमांस करने में कई हॉलीवुड सेलेब्स का नाम आता है। इनमें से कई जाने-माने सितारे अपने से कम उम्र के पार्टनर्स के साथ रिश्ते में रहने की वजह से सुर्खियों में रहे।

एक तरफ जहां कुछ के लिए ये चर्चा का विषय बन गई वहीं दूसरों के लिए, यह बस इस बात का सबूत है कि रिश्ते कोई कैलेंडर फॉलो नहीं करते। आज आपको ऐसे ही कुछ रिलेशन के बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़ें- Brad Pitt ने Angelina Jolie पर ठोका 290 करोड़ का मुकदमा, कानूनी लड़ाई में फंसा है हॉलीवुड का एक्स कपल

रॉबर्ट डी नॉरो और टिफनी चेन

रॉबर्ट 81 साल के हैं जबकि टिफनी 46 साल की हैं। दोनों में 35 साल का गैप है।

  

डेनिस क्वैड और लॉरा सावोई

डेनिस और लॉरा की उम्र में 39 साल का अंतर है। डेनिस 70 साल के हैं और लॉरा 31 साल की।
एलेक्स बाल्डविन और हिलारिया बाल्डविन

एलेक्स और हिलारिया की उम्र में 26 साल का अंतर है। एलेक्स 66 साल के हैं और हिलेरिया 41 साल की हैं।
क्रिस इवांस और अल्बा बैप्टिस्टा

क्रिस और अल्बा की उम्र में 16 साल का अंतर है। क्रिस इवांस 43 साल के हैं और अल्बा बैप्टिस्टा 27 साल की हैं।

  
मेल गिब्सन और रोसलिंडा रॉस

मेल और रोसलिंडा की उम्र में 34 साल का ऐज गैप है। गिब्सन 69 साल के हैं और रॉस 35 साल की हैं।
एल पकिनो और नूर अफालाह

एल 85 साल के हैं और नूर 31 साल की हैं। इस हिसाब से दोनों में 54 साल का ऐज गैप है।

यह भी पढ़ें- John Wick की Mustang से लेकर Batman की कार खरीदने का मौका, कई पॉपुलर फिल्मी कारों की होने जा रही नीलामी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521