search

जम्मू-कश्मीर में LG ने कोकरनाग में बलिदान हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि, बोले- राष्ट्र हमेशा वीर जवानों को याद रखेगा

cy520520 2025-10-12 00:07:36 views 1294
  

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि  



राज्य ब्यूरो, जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सेना के वीर जवानों लांस हवलदार पलाश घोष और लांस नायक सुजय घोष को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लांस हवलदार पलाश घोष और लांस नायक सुजय घोष ने कोकरनाग के किश्तवाड़ रेंज में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने के कारण सर्वोच्च बलिदान दिया।

उपराज्यपाल ने कहा कि मैं हमारे वीर जवानों लांस हवलदार पलाश घोष और लांस नायक सुजय घोष के सर्वोच्च बलिदान को नमन करता हूं। राष्ट्र हमारे सैनिकों की अनुकरणीय वीरता और निस्वार्थ सेवा के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा। हम इस दुख की घड़ी में अपने शहीदों के परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सेना की विशिष्ट पैरा यूनिट के ये दोनों सैनिक इस सप्ताह की शुरुआत में कोकरनाग में एक तलाशी अभियान के दौरान लापता हो गए थे। आतंकवादियों के वहां छिपे होने की सूचना मिलने के बाद अहलान गडोल इलाके में अभियान शुरू किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि एक सैनिक का शव गुरुवार को बरामद किया गया था जबकि दूसरे का शव शुक्रवार को मिला था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163317