Katihar Election 2025: कटिहार जिले में 4 पर NDA और 3 सीट पर महागठबंधन को बढ़त का अनुमान

cy520520 2025-11-12 18:37:53 views 1253
  



आशीष सिंह चिंटू, कटिहार। कटिहार जिले की सातों विधानसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ। इस बार समीकरणों के फेरबदल से मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

बरारी में कांग्रेस का हाथ मजबूत दिख रहा है। तौकीर माय समीकरण के साथ-साथ एनडीए के पारंपरिक वोट बैंक में भी सेंधमारी करने में सफल रहे हैं। जन सुराज की मौजूदगी से भी एनडीए को नुकसान पहुंचता दिख रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्राणपुर में कांटे की टक्कर है। यहां लालटेन की लौ कुछ तेज दिखाई दे रही है। बलरामपुर में एक बार फिर माले की पकड़ मजबूत नजर आ रही है। महबूब से नाराजगी ध्रवीकरण में दब गई।

कदवा में कांग्रेस के हाथ पर तीर भारी नजर आ रहा है। दुलालचंद्र गोस्वामी इस बार हिंदू मतों के बिखराव को साध लिए हैं। वहीं मुस्लिम मतों में बिखराव देखा गया।

कोढ़ा में एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर है, लेकिन यहां कमल की बढ़त दिख रही है। कविता पासवान नाराजगी साधने में सफल रही फलका प्रखंड में कुछ बूथ पूर्णतः एनडीए रहा तो मुस्लिम बाहुल्य बूथ पर महागठबंधनमय रहा।

मनिहारी विधानसभा में जदयू का तीर चलता नजर आ रहा है। मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण उम्मीद के अनुरूप नहीं हो पाया है। सबसे दिलचस्प मुकाबला कटिहार सदर में है। यहां भाजपा से तारकिशोर और वीआईपी से सौरभ अग्रवाल के बीच कांटे की लड़ाई चल रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: जमुई में एनडीए और महागठबंधन में कड़ा मुकाबला, श्रेयसी सिंह का क्या होगा?

यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: अररिया जिले में पांच सीटों पर कांटे की टक्कर, जोकीहाट में त्रिकोणीय मुकाबला

यह भी पढ़ें- Bihar Exit Poll 2025: पूर्णिया जिले में NDA के छक्के का शोर, सातवें पर सस्पेंस

यह भी पढ़ें- Bihar Election Result 2025: बांका में 4 सीट पर एनडीए की मिल सकती है बढ़त, एक पर कड़ी टक्कर का अनुमान
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138906

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com