Dream Astrology: सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ? मिलते हैं ये संकेत, हो जाएं सतर्क

LHC0088 2025-11-12 18:37:52 views 768
  

Sapne me saap dekhne ka matlab: सपने में सांप देखने का अर्थ (Image Source: AI-Generated)  



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने जीवन में बड़ा बदलाब आने का संकेत देते हैं, तो कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जो व्यक्ति को जीवन में सतर्क होने के संकेत देते हैं। वहीं, सपने में सांप देखने से कई संकेत प्राप्त होते हैं। क्या सपने में सांप देखना शुभ देखना (Snake in Dream) माना जाता है और इस सपने को देखने से किस तरह के संकेत मिलते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सपने में सांप देखने का क्या अर्थ होता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

(Image Source: AI-Generated)  
कई सापों को एक साथ देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में कई सांप (sapne me saap dekhne ka matlab in hindi) को एक साथ देखना अशुभ माना जाता है। इस सपने से संकेत मिलते हैं कि आपके जीवन में कोई समस्या आ सकती है। ऐसे में आपको सतर्क होने की आवश्यकता है।
हो सकती है आर्थिक तंगी

ऐसा माना जाता है कि सपने (sapne me saap dekhne ka sanket) में काला सांप देखना अशुभ होता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको जीवन में किसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है और मान-सम्मान में कमी हो सकती है। साथ ही आर्थिक तंगी हो सकती है।
जीवन में होगा खुशियों का आगमन

अगर आपने सपने में रंग-बिरंगा या हरा सांप देखा है, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने को शुभ माना जाता है। इस तरह के सपने को देखने से जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है और धन लाभ के योग बन सकते हैं।

  
सपने में नाग-नागिन का जोड़ा देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में नाग-नागिन का जोड़ा देखने से घर में नए बदलाव के संकेत मिलते हैं और मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। साथ ही कोई शुभ संकेत मिल सकता है।
मिलते हैं अशुभ संकेत

अगर सपने में आपके पीछे सांप भाग रहा है, तो इस सपने से अशुभ संकेत प्राप्त होते हैं। इस सपने को देखने से व्यक्ति के जीवन में कोई मुसीबत आ सकती है। ऐसे में आपको सतर्क हो जाना चाहिए।
सपने में सांप को मारना

यदि आपको सपने (sapne me saap ko marna dekhna) में सांप दिखाई दिया है और उसे आप मार देते हैं, तो इस सपने को शुभ माना जाता है। इस सपने से जीवन में आ रही रुकावटें दूर होने के संकेत मिलते हैं और शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सावन से पहले इन सपनों को देखने से मिलते हैं शुभ संकेत, शुरू होंगे अच्छे दिन

यह भी पढ़ें- Dream Astrology: सपने में लड़ाई देखने का क्या मतलब होता है, रियल लाइफ से जुड़ा है नाता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।\“

like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140848

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com