search

करणी सेना के ऐलान से यूपी की राजनीति में हलचल: विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर लड़ेंगे प्रत्याशी

LHC0088 2025-11-12 13:36:47 views 885
  

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू।



जागरण संवाददाता, आगरा। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में करणी सेना 50 प्रत्याशी उतारेगी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू ने मंगलवार को मंगलवार को कमला नगर में मुगल रोड स्थित नेचर रिजार्ट में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। वे यहां संवाद से समाधान तक बैठक में भाग लेने पहुंचे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
50 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घाेषणा


बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान सूरज पाल उम्मू ने कहा कि करणी सेना वर्ष 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव में 50 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव किसी दल के साथ गठबंधन में लड़ा जाएगा या स्वतंत्र रूप से इसका निर्णय समय आने पर किया जाएगा। उन्होंने दिल्ली में हुए ब्लास्ट पर कहा कि गहनता से जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौहान, ब्रज प्रांत अध्यक्ष राघवेंद्र सिं मीनू, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुषी सिंह, पंकज जादौन, दुष्यंत कुमार, शौर्यवीर सिंह, सुमित तोमर, कपिल गौतम और अरविंद राणा मौजूद रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138