search

हिमाचल में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, तेज धूप के बावजूद 4 डिग्री तक गिरा तापमान; पढ़ें अगले एक हफ्ते का वेदर अपडेट

deltin33 2025-11-12 12:37:13 views 778
  

तेज धूप के बावजूद चार डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान। सांकेतिक तस्वीर



राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में इन दिनों शिमला से ज्यादा ठंडी रातें सोलन, पालमपुर और हमीरपुर में रह रही हैं। सोमवार रात शिमला का न्यूनतम तापमान 8.4, सोलन का 5.3, सुंदरनगर का 5.8, पालमपुर का 5.5 और हमीरपुर का 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदेश में दिन की तेज धूप के बावजूद चार डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कुकुमसेरी में चार, सेऊबाग में 2.4 डिग्री सेल्सियस की आई है, जबकि कसौली में 3.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान प्रदेश में सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया जा रहा है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि तो कुछ में गिरावट आई है। ताबो में 2.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि, जबकि अन्य स्थानों पर एक डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 17 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

इस दौरान शुष्क ठंड का दौर जारी रहेगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान इन दिनों सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521